भारत•

डिंडौरी में आन-बान-शान से लहराया तिरंगा: पुलिस परेड मैदान में कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने किया ध्वजारोहण

डिंडौरी में आन-बान-शान से लहराया तिरंगा: पुलिस परेड मैदान में कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने किया ध्वजारोहण

डिंडोरी /खबर डिजिटल /शैलेश नामदेव/ आजादी की 80वीं वर्षगांठ के पावन अवसर पर आज पूरा डिंडौरी जिला देशभक्ति के रंगों में सराबोर नजर आया। स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय मुख्य समारोह डिंडौरी स्थित पुलिस परेड मैदान में पूरी आन-बान-शान, गरिमा और अपार उत्साह के साथ आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और जिलेवासियों को इस राष्ट्रीय पर्व की हार्दिक बधाई दी।

​तिरंगे को दी सलामी, गगन में उड़े तीन रंगों के गुब्बारे

समारोह की शुरुआत में कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया और पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे ने परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। इसके उपरांत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के स्वतंत्रता दिवस संदेश का सीधा प्रसारण देखा व सुना गया।
​राष्ट्रगान की गूंज और पुलिस बैंड की देशभक्ति धुन के बीच कलेक्टर और एसपी ने हवा में तिरंगे के रंगों से सजे गुब्बारे छोड़े। विशेष सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल (पुरुष एवं महिला), होमगार्ड और एनसीसी के कैडेट्स ने आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया।

​देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम

स्कूली बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से पूरे मैदान में देशभक्ति का अलख जगा दिया:
​सांस्कृतिक नृत्य: सरस्वती शिशु मंदिर, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, कन्या शिक्षा परिसर, एकलव्य आवासीय विद्यालय और कस्तूरबा कन्या विद्यालय के विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति नृत्यों की प्रस्तुति दी।

​विजेताओं का सम्मान:

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले स्कूली बच्चों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। ​उत्कृष्ट सेवा सम्मान: जिले में जनकल्याणकारी कार्यों और शासकीय योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

​समाज के अंतिम व्यक्ति की सेवा ही सच्चा राष्ट्रधर्म: कलेक्टर

अपने संबोधन में कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को नमन करते हुए कहा, "हमारा मूल कर्तव्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना है। शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में जनभागीदारी को और अधिक मजबूत बनाकर ही हम अपने जिले और देश को प्रगति के पथ पर आगे ले जा सकते हैं।"

​समारोह में गरिमामयी उपस्थिति

इस पावन अवसर पर विधायक श्री ओमकार सिंह मरकाम, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रूद्रेश परस्ते, श्री नरेन्द्र राजपूत, श्री पंकज सिंह तेकाम, जनपद अध्यक्ष श्रीमती आशा सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री दिव्यांशु चौधरी, डीएफओ श्री अशोक सोलंकी, अपर कलेक्टर श्री जे.पी. यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा सिंह सहित जिले के सभी प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका

about 4 hours ago

PM मोदी ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक में परखा मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड, गरीबी उन्मूलन और नक्सलवाद के खात्मे पर हुई चर्चा

about 6 hours ago

BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 19-20 दिसंबर को दिल्ली में, सूरजकुंड में 27 नवंबर से राष्ट्रीय पदाधिकारियों की कार्यशाला

about 7 hours ago

19 नवंबर को FICCI सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे PM मोदी, 'भारत 2047' के आर्थिक विजन पर होगी चर्चा

about 8 hours ago

राहुल गांधी ने खुद को बताया सच्चा हिंदू, RSS और भाजपा पढ़ाया प्रेम का पाठ!

about 16 hours ago

टोल पार करते ही मोबाइल पर आ जाएगा चालान का मैसेज! NHAI के इस नए सिस्टम से बचना हुआ मुश्किल

about 19 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया
मध्यप्रदेश

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष
मध्यप्रदेश

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना
मध्यप्रदेश

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...
मध्यप्रदेश

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...