भारत•

उमरियापान में नहीं बन सका बस स्टैंड, सुविधाओं का है टोंटा,यात्रियों को न धूप से राहत, न बारिश से बचाव,सड़क पर खड़ी बसों से लगता जाम,अब भी अधर में सपना

उमरियापान में नहीं बन सका बस स्टैंड, सुविधाओं का है टोंटा,यात्रियों को न धूप से राहत, न बारिश से बचाव,सड़क पर खड़ी बसों से लगता जाम,अब भी अधर में सपना

उमरियापान.खबर डिजिटल. अंकित झारिया:- उमरियापान में स्थायी बस स्टैंड का निर्माण न हो पाने से यात्रियों को बुनियादी सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि बसें कहीं भी सड़क पर खड़ी हो जाती हैं, जिससे यात्री परेशान और यातायात अवरुद्ध होता है। गर्मी के दिनों में यात्री झुलसती धूप में, बरसात में पानी और कीचड़ में खड़े होकर बसों का इंतजार करने को मजबूर हैं। बस स्टैंड पर बैठने की सुविधा तक न होने से महिलाएँ, बच्चे और बुजुर्ग खासे परेशान रहते हैं।पीने के पानी की व्यवस्था न होने से यात्री दुकानों में जाकर पानी पीते हैं। बरसात के दिनों में अस्थायी बस स्टैंड कीचड़ में तब्दील हो जाता है। खुले में बसों का संचालन न केवल अव्यवस्था फैलाता है, बल्कि दुर्घटना की आशंका भी बढ़ा देता है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि कई वर्षों से बस स्टैंड निर्माण की मांग उठ रही है, लेकिन जिम्मेदारों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।

रोज करीब 60-70 बसों का आवागमन:- उमरियापान से कटनी, सिहोरा, मझगवां, जबलपुर, ढीमरखेड़ा से उमरिया तक आने जाने के लिए अस्थायी बस स्टैंड पर रोजाना करीब 60-70 बसें आती-जाती हैं। इन बसों में रोजाना हजारों यात्री आवागमन करते हैं। यहां बैठने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से अक्सर यात्री यहाँ वहाँ खड़े रहकर बसों का इंतजार करते हैं। इन दिनों तो बस स्टैंड में गंदगी का आलम हैं। हैंडपंप के समीप और शौचालयों में गंदगी पसरी हैं। बदबू से यहाँ पर दुकान लगाने वाले दुकानदार और यात्री परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि स्थायी बस स्टैंड का अपना नया नहीं है।लगातार मांग और घोषणाओं के बावजूद उमरियापान का बस स्टैंड सिर्फ कागजों और आश्वासनों तक ही सीमित है।

1993 में रखी गई थी नींव,बजट आबंटन की राह में अटकी फाइलें:- उमरियापान में साल 1993 में तत्कालीन एसडीओ अजीत केशरी ने बस स्टैंड की आधारशिला रखी थी। बस स्टैंड की जमीन आज भी अतिक्रमण की चपेट में हैं।उमरियापान में बस स्टैंड के लिए पर्याप्त जमीन न मिलने से करीब एक किलोमीटर दूर बम्हनी में प्रशासन ने बस स्टैंड निर्माण के लिए जमीन का जायजा लेकर नपाई कराई और वरिष्ठ अधिकारियों को प्रस्ताव भेजा था।साल 2016 में लोकसभा उपचुनाव के दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उमरियापान को नगर परिषद का दर्जा देने और सुव्यवस्थित बस स्टैंड निर्माण की घोषणा की थीं, तब से ग्रामीण इन सौगातों को पूरे होने की आस लगाए हैं, लेकिन आज तक यह घोषणा हकीकत में नहीं बदल सकी। जिले के तत्कालीन कलेक्टर अवि प्रसाद ने आयुक्त सह संचालक पंचायत राज संचालनालय भोपाल को पत्र लिखकर बस स्टैंड निर्माण के लिए बजट आबंटन प्रदान करने की मांग की है। इसके पहले साल 2019 में भी जिले के तत्कालीन कलेक्टर ने तकनीकी स्वीकृति मिलने के बाद बस स्टैंड निर्माण हेतु 33.58 लाख रुपए का बजट आबंटित करने मांग की ,लेकिन स्वीकृति न मिलने से बस स्टैंड निर्माण नही हो सका।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका

about 4 hours ago

PM मोदी ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक में परखा मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड, गरीबी उन्मूलन और नक्सलवाद के खात्मे पर हुई चर्चा

about 6 hours ago

BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 19-20 दिसंबर को दिल्ली में, सूरजकुंड में 27 नवंबर से राष्ट्रीय पदाधिकारियों की कार्यशाला

about 7 hours ago

19 नवंबर को FICCI सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे PM मोदी, 'भारत 2047' के आर्थिक विजन पर होगी चर्चा

about 8 hours ago

राहुल गांधी ने खुद को बताया सच्चा हिंदू, RSS और भाजपा पढ़ाया प्रेम का पाठ!

about 16 hours ago

टोल पार करते ही मोबाइल पर आ जाएगा चालान का मैसेज! NHAI के इस नए सिस्टम से बचना हुआ मुश्किल

about 19 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया
मध्यप्रदेश

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष
मध्यप्रदेश

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना
मध्यप्रदेश

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...
मध्यप्रदेश

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...