P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशPM मोदी बोले - देश में 7 पीएम मित्र पार्क बनाएं जाएंगे,...

PM मोदी बोले – देश में 7 पीएम मित्र पार्क बनाएं जाएंगे, स्वदेशी पर रहेगा फोकस, पढ़ें पूरी खबर

पीएम ने कहा - स्वदेशी जागरण के लिए अभियान चलाएं राज्य सरकारें

धार/खबर डिजिटल/17 सितंबर/ प्रधानमंत्री मोदी ने मध्यप्रदेश के Dhar जिले में India’s first PM Mitra Park का आज शिलान्यास किया। पीएम मोदी ने कहा – देश में 7 पीएम मित्र पार्क बनाएं जाएंगे साथ ही राज्य सरकारों से कहा कि वे स्वदेशी जागरण के लिए अभियान चलाएं। पीएम मित्र पार्क से हम भारत को विश्व का टेक्सटाईल-हब बनाएंगे। इन पीएम मित्र पार्कों में बुना जाने वाला धागा, सिर्फ किसानों का ही नहीं, बल्कि पूरे देश के विकास का नया ताना-बाना बुनेगा। जानिए पीएम मित्र पार्क से देश को क्या मिलेगा –

Prime Minister Narendra Modi ने कहा है कि आज मध्यप्रदेश को बड़ी सौगात मिली है। धार की धरती पर बनने वाले देश के पहले और सबसे बड़े पीएम मित्र पार्क से देश की अर्थव्यवस्था को नया आधार मिलेगा। यह पार्क पूरे मध्यप्रदेश के विकास को नई गति देगा और यहां होने वाले निवेश से प्रदेश की अर्थव्यवस्था एक नए दौर में प्रवेश करेगी। मध्यप्रदेश विकास की नई इबारत भी लिखेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कपड़ा उद्योग से ही देश के विकास को नई मजबूती मिलेगी। पीएम मित्र पार्क देश की textile industry में नए ट्रांसफार्मेशन की राह खोलेगा।

यह भी पढ़ें – ग्राम चिरिया में चाकूबाजी, चार आरोपीयो पर केस दर्ज – Khabar Digital

Photo Of CM Mohan Yadav With PM Modi At PM Mitra Park
प्रधानमंत्री मोदी ने मध्यप्रदेश को क्या दिया…

प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को धार जिले की बदनावर तहसील के भैंसोला गांव में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे। प्रधानमंत्री ने यहां पीएम मित्र पार्क का शिलान्यास किया साथ ही राष्ट्रीय ‘स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार’ महाअभियान, आठवें ‘राष्ट्रीय पोषण माह’, ‘आदि सेवा पर्व’ का शुभारंभ कर ‘सुमन सखी चैटवॉट’ को लाँच किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने ‘प्रधानमंत्री मातृ वंदना’ योजना के तहत देशभर की 15 लाख से अधिक महिला हितग्राहियों को 450 करोड़ रूपए से अधिक की प्रसूति सहायता राशि सिंगल क्लिक के जरिए उनके खाते में अंतरित की।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने ‘एक बगिया मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत स्व-सहायता समूह की दीदी श्रीमती लक्ष्मी डोडियार को अमरूद का पौधा भेंट किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन के तहत सुश्री आराधना कलमी को 1 करोड़वां सिकल सेल एनीमिया स्क्रीनिंग कार्ड प्रदान किया। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार महाअभियान के अंतर्गत 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक देशभर में 1 लाख से अधिक स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर उपस्थित रहीं।

यह भी पढ़ें – सांसद जनार्दन मिश्रा का अनोखा अंदाज: पहले नहलाया, फिर स्कूल में कराया दाखिला… देखें वीडियो – Khabar Digital

पीएम मोदी ने स्वदेशी पर किया फोकस

प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि हमें अपने जीवन में स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को बढ़ाना चाहिए। इसी से हमारे किसानों, काश्तकारों और श्रमिकों के जीवन में समृद्धि आयेगी। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने स्वदेशी को ही आजादी का हथियार बनाया था। अब हमें इसे विकसित भारत का आधार बनाना है। इसलिए हम छोटी-बड़ी जो भी चीजें खरीदें, सबसे पहले देखें कि क्या यह देश में बनी है या नहीं। देश का पैसा देश में रहेगा, तो विकास को नई गति मिलेगी। यही पैसा देश के विकास और गरीब कल्याण की योजनाओं में काम आता है। देश के मध्यम वर्ग के सपनों को पूरा करने के लिए बहुत धन की जरूरत है।

स्वदेशी से पैदा होने वाले रोजगार का लाभ युवाओं को मिलेगा। उन्होंने कहा कि नवरात्रि के पहले दिन 22 सितंबर से पूरे देश में जीएसटी की नई दरें लागू होने जा रही हैं। राज्य सरकारें इसके लिए स्वदेशी जागरण अभियान चलाएं जिससे नागरिक स्वदेशी वस्तुएं खरीदकर इसका भरपूर लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और व्यापारी मिलकर सुनिश्चित करें कि पर्वों के दौरान हर दुकान पर इस आशय का बोर्ड लगा होना चाहिए कि ‘गर्व से कहो, ये स्वदेशी है’। उन्होंने कहा कि हम सभी स्वदेशी वस्तुओं पर गर्व करें। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत एक ऐसे नए दौर की ओर बढ़ रहा है, जहां सबके विकास का प्रबंध हो, हर हाथ को काम मिले और सबके जीवन में समृद्धि का वास हो।

Photo Of CM Mohan Yadav With PM Modi At PM Mitra Park Dhar

यह भी पढ़ें – धार में PM Modi का स्वागत: CM मोहन यादव ने 9 करोड़ जनता की ओर दी शुभकामनाएं और कही ये बात.. – Khabar Digital

फाइव-एफ विजन पर मोदी ने किया फोकस

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि महेश्वरी साड़ी मध्यप्रदेश की पहचान रही है। धार में पीएम मित्र पार्क के माध्यम से हम देवी अहिल्याबाई नारी सशक्तिकरण मिशन को आगे बढ़ा रहे हैं। मप्र में उच्च कोटि का कपास उपलब्ध है। पीएम मित्र पार्क से कपड़ा उद्योग की वैल्यू चैन इसी जगह उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि टेक्सटाइल सेक्टर में धार पूरे देश में चमकने वाला है। फाइव-एफ विजन – ‘फार्म टू फाइबर, फाइबर टू फैक्ट्री, फैक्ट्री टू फैशन और फैशन से फॉरेन’ पर काम जारी है। प्रधानमंत्री ने हर्ष जताते हुए कहा कि मध्यप्रदेश के पीएम मित्र पार्क की 80 प्रतिशत जमीन निवेशक कम्पनियों को आवंटित की जा चुकी है। इस पार्क के निर्माण से मध्यप्रदेश में 3 लाख से अधिक रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। मैन्युफैक्चरिंग और लॉजिस्टिक आसान होगी। इससे हमारे प्रोडक्ट सस्ते बनेंगे और किसानों और कारीगरों को अधिक लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री ने पीएम मित्र पार्क के लिए प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

Photo Of PM Modi Giving Good News To Women At PM Mitra Park

यह भी पढ़ें – यह भी पढ़ें – प्रधानमंत्री मोदी ने 75वें जन्मदिन पर धार से महिलाओं को दिया बड़ा तोहफा – Khabar Digital

प्रधानमंत्री मोदी ने विभिन्न केन्द्रीय योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ देश के 30 करोड़ से अधिक भाई-बहनों को मिल चुका है। हमने छोटे कामगारों के हुनर को आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि जो विकास में पिछड़ा है, उन्हें मुख्य धारा में लाना ही हमारी प्राथमिकता है। धार स्व. कुशाभाऊ ठाकरे की जन्म स्थली भी है। ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना को हमें जीवन में उतारना है। देशवासियों से प्रार्थना है कि जो भी खरीदें, वो स्वदेशी ही होना चाहिए। जो भी खरीदें, उसमें हिन्दुस्तान की मिट्टी की महक और देशवासी की ही मेहनत होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाना है। विकसित भारत का रास्ता आत्मनिर्भर भारत से होकर जाता है। इसलिए विकसित भारत के निर्माण में देश के व्यापारी भी हमारे साथ आएं।

यह भी पढ़ें – राणापुर:बस स्टैंड पर श्रमदान कर हुई स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े की हुई शुरुआत – Khabar Digital

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट