P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीअवैध गैस सिलेंडर भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 22 सिलेंडर जब्त

अवैध गैस सिलेंडर भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 22 सिलेंडर जब्त

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी

कलेक्टर के निर्देश पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर, जमाखोरी और कालाबाजारी का मामला दर्ज

खबर डिजिटल कटनी, 09 अप्रैल–जिले में एलपीजी गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण और कालाबाजारी के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर माधवनगर क्षेत्र में अवैध गैस रिफिलिंग और जमाखोरी करने वाले सूरज बालानी के विरुद्ध माधवनगर थाना में एफआईआर दर्ज की गई है।सहायक आपूर्ति अधिकारी पियूष शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि 16 मार्च को खाद्य एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने माधवनगर गेट के पास स्थित आरोपी के मकान पर छापा मारा। जांच के दौरान मकान और उससे संचालित दुकान से कुल 22 घरेलू गैस सिलेंडर एवं एक इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा बरामद किया गया।पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह घरेलू सिलेंडरों का भंडारण कर उन्हें तौलकर बेचता था। जांच के दौरान 4 सिलेंडरों की सील टूटी हुई पाई गई, जिस पर आरोपी ने बताया कि वह स्वयं सील हटाकर जांच करता था।प्रशासन द्वारा जब वैध दस्तावेज मांगे गए तो आरोपी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। यह कृत्य द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय एवं वितरण विनियमन) आदेश 2000 का उल्लंघन है, जो आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3 और 7 के तहत दंडनीय अपराध है।कार्रवाई के दौरान 16 सिलेंडर और तौल कांटा जब्त कर सुरक्षा की दृष्टि से अशोक गैस एजेंसी के संचालक संदीप यादव को सुपुर्द कर दिया गया है।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध भंडारण और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।Il

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट