P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशMP Weather Update: बारिश पर ब्रेक, अब बढ़ेगी गर्मी, 5 दिन तक...

MP Weather Update: बारिश पर ब्रेक, अब बढ़ेगी गर्मी, 5 दिन तक हीट का अलर्ट

मध्य प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से जारी बेमौसम बारिश, तेज आंधी और ओलावृष्टि का दौर अब खत्म होने की कगार पर है. मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि आज से प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. जैसे ही बादल छटेंगे, तेज धूप निकलने लगेगी और गर्मी का असर तेजी से बढ़ेगा. यानी अब लोगों को राहत के बजाय बढ़ती तपिश का सामना करना पड़ेगा.

मध्यप्रदेश में मौसम बदलेगा

मौसम विभाग के अनुसार, आज से प्रदेश के तापमान में लगभग 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है. अगले करीब पांच दिनों तक बारिश के कोई आसार नहीं हैं. आसमान पूरी तरह साफ रहेगा और शुष्क हवाओं के कारण गर्मी का असर और ज्यादा महसूस होगा. दिन के समय तेज धूप लोगों को परेशान कर सकती है और धीरे-धीरे लू जैसे हालात भी बन सकते हैं.

इतनी बढ़ेगी गर्मी

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, 15 अप्रैल के आसपास उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो सकता है. लेकिन इसका असर मध्य प्रदेश में बहुत ज्यादा नहीं पड़ेगा. यानी आने वाले दिनों में प्रदेश में गर्मी ही हावी रहने वाली है और बारिश से राहत मिलने की संभावना फिलहाल कम है. अगर पिछले वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो अप्रैल के दूसरे पखवाड़े से ही प्रदेश के बड़े शहरों में गर्मी अपने चरम पर पहुंचने लगती है. पिछले 10 साल के आंकड़े बताते हैं कि ग्वालियर में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार जा चुका है. वहीं जबलपुर में पारा 44 डिग्री तक पहुंचा है. भोपाल और इंदौर में भी तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है. पिछले तीन सालों के ट्रेंड को देखते हुए इस बार भी अप्रैल के आखिर तक भीषण गर्मी पड़ने के पूरे आसार हैं.

तेज गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. खासकर दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और शरीर को हाइड्रेट रखने पर जोर दिया गया है, ताकि लू और डिहाइड्रेशन से बचा जा सके. अगर हाल के तापमान की बात करें तो प्रदेश के प्रमुख शहरों में अधिकतम तापमान इस प्रकार दर्ज किया गया. भोपाल में 34.0 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में 33.8 डिग्री, जबलपुर में 33.9 डिग्री, ग्वालियर में 31.5 डिग्री और उज्जैन में 33.5 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं न्यूनतम तापमान की बात करें तो भोपाल में 16.4 डिग्री, इंदौर में 17.7 डिग्री, जबलपुर में 18.6 डिग्री, ग्वालियर में 18.5 डिग्री और उज्जैन में 17.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

यह भी पढ़ें-इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

यह भी पढें-New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

यह भी पढें-MP Pension Scheme: 55 लाख लोगों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये, चेक करें अपना नाम

यह भी पढ़ें-MP में बिजली ने रुलाया, हुई इतनी महंगी, 1 अप्रैल से लगेगा झटका

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट