*कटनी खबर digital News* – नगर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने सोमवार को फारेस्टर वार्ड का औचक निरीक्षण किया। वार्ड की गलियों में पैदल भ्रमण के दौरान सफाई व्यवस्था अव्यवस्थित पाए जाने पर महापौर ने गहरी नाराज़गी व्यक्त की और क्षेत्रीय स्वच्छता निरीक्षक को रोजाना सफाई सुनिश्चित करने, नालियों की नियमित साफ-सफाई कराने एवं कचरे का समय पर उठाव करने के स्पष्ट निर्देश दिए।महापौर ने वार्डवासियों से लिया फीडबैकनिरीक्षण के दौरान महापौर सूरी ने स्थानीय निवासियों से सफाई व्यवस्था को लेकर उनकी समस्याएँ और फीडबैक जाना। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि सड़कों पर कचरा न फेंकें और स्वच्छता अभियान में सहयोग करें।खुले नाले को कवर करने के निर्देशवार्ड भ्रमण के दौरान खुले पड़े नाले को देखकर महापौर ने असंतोष जताया। उन्होंने क्षेत्रीय उपयंत्री को तत्काल नाले की कवरिंग कराने के निर्देश दिए, ताकि संक्रमण और दुर्घटना की संभावनाओं को रोका जा सके।बंद पड़े सुलभ कॉम्प्लेक्स को चालू करने के निर्देशमहापौर सूरी ने वार्ड में स्थित बंद सुलभ कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण कर पानी और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कराते हुए इसे जल्द शुरू करने के निर्देश भी दिए, जिससे नागरिकों को मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध हो सकें।निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय पार्षद सुनीता कमलेश चौधरी, एमआईसी सदस्य सुभाष साहू, पार्षद वंदना राजकिशोर यादव, उपयंत्री संजय मिश्रा, स्वच्छता निरीक्षक दीपक अग्निहोत्री समेत अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
फारेस्टर वार्ड में अव्यवस्थित सफाई पर महापौर सूरी का सख़्त रुख औचक निरीक्षण में जताई नाराज़गी, नियमित सफाई व कचरा उठाने के दिए निर्देश
सम्बंधित ख़बरें


