P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशझाबुआराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष : राणापुर में विशाल पथ संचलन...

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष : राणापुर में विशाल पथ संचलन 5 अक्टूबर को

राणापुर/नावेद रजा/खबर डिजिटल/ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर राणापुर खंड का भव्य पथसंचलन 5 अक्टूबर को आयोजित किया जा रहा है। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में रामकथा मर्मज्ञ प्रसिद्ध संत श्री रामानुज जी तथा मुख्य वक्ता के रूप में संघ के रतलाम विभाग के प्रचारक कृष्णकांत जी पांडे उपस्थित रहेंगे।

दशहरा मैदान पर सांय ठीक 4 बजे कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। ध्वज वंदन बौद्धिक व संत वाणी के पश्चात पथ संचलन शुरू हो जाएगा।कार्यक्रम स्थल पर मातृशक्ति की बैठक व्यवस्था अलग से रहेगी।नगर व ग्रामीण क्षेत्र में इस बार संघ की गणवेश को लेकर भी लोग खूब उत्साह दिखा रहे हैं।वे स्वेच्छा से आगे आकर गणवेश खरीद रहे हैं।

स्वयंसेवको को बांटे व्यवस्था के दायित्व

कार्यक्रम में राणापुर तहसील के 97 गांव से लोग एवं स्वयंसेवक शामिल होंगे ।आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। स्वयंसेवक व्यवस्था में लगे हुए हैं। गांव-गांव में बैठक का आयोजन कर लोगों को आयोजन की सूचना एवं निमंत्रण दिया जा रहा है ।आयोजन की सारी व्यवस्था स्वयंसेवक संभाल रहे हैं ।उन्हें अलग अलग दायित्व सोपे गए हैं ।स्वयंसेवक नगर में भी घर-घर जाकर पत्रक वितरित कर लोगों से आयोजन से जुड़ने का आग्रह कर रहे हैं ।मातृशक्ति भी इसमें सहयोग कर रही है। नगर के सभी समाज प्रमुखों को भी निमंत्रण दिया गया है ।5 अक्टूबर को पथ संचलन का नगर के अनेक जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत भी किया जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट