सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी
दो लाख की सहायता राशि से बच्चों की पढ़ाई जारी रखने का लिया संकल्प
खबर डिजिटल कटनी, 9 अप्रैल–राज्य शासन की मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए आर्थिक सहारा साबित हो रही है। इसी कड़ी में कटनी नगर निगम क्षेत्र के वंशस्वरूप वार्ड निवासी श्रीमती पुष्पा पटेल के लिए यह योजना संकटकाल में संबल बनकर सामने आई है।पति श्री किशनलाल पटेल के निधन के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई थी, जिससे बच्चों की पढ़ाई जारी रखना एक बड़ी चुनौती बन गया था। ऐसे समय में संबल योजना के अंतर्गत प्राप्त दो लाख रुपये की सहायता राशि ने उनकी चिंता को काफी हद तक दूर कर दिया है।श्रीमती पुष्पा पटेल ने इस राशि का उपयोग बच्चों की शिक्षा-दीक्षा पर करने का निर्णय लिया है। अब वे बच्चों की स्कूल फीस, पुस्तकें और अन्य आवश्यक शैक्षणिक सामग्री की व्यवस्था आसानी से कर सकेंगी। उनका यह निर्णय समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर उभरा है।उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना गरीब और श्रमिक वर्ग के परिवारों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। साथ ही उन्होंने अन्य हितग्राहियों से भी अपील की कि वे प्राप्त सहायता राशि का उपयोग शिक्षा, स्वास्थ्य और आवश्यक कार्यों में कर अपने परिवार का भविष्य संवारें।उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना के तहत पंजीकृत श्रमिक की सामान्य मृत्यु पर 2 लाख रुपये एवं दुर्घटना में मृत्यु होने पर 4 लाख रुपये की सहायता राशि परिजनों को प्रदान की जाती है। यह योजना न केवल तात्कालिक आर्थिक राहत देती है, बल्कि समाज के कमजोर वर्गों को सामाजिक सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में भी सशक्त बनी


