P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशKisan e-Mitra: अब किसान घर बैठे जानेंगे हर सरकारी योजना की जानकारी,...

Kisan e-Mitra: अब किसान घर बैठे जानेंगे हर सरकारी योजना की जानकारी, AI चैटबॉट देगा तुरंत जवाब

किसानों को एक बार फिर फायदा मिलने वाला है, इसका उद्देश्य किसानों तक सरकारी योजनाओं की जानकारी को आसान और तेज तरीके से पहुंचाना है. इसी दिशा में Government of India ने Kisan e-Mitra नाम का एक AI आधारित चैटबॉट शुरू किया है. यह डिजिटल प्लेटफॉर्म किसानों और सरकारी योजनाओं के बीच की दूरी को कम करने की कोशिश करता है, ताकि उन्हें सही समय पर सही जानकारी मिल सके.

किसानों को हर पल मिलेगी सरकारी योजना की जानकारी

Kisan e-Mitra की सबसे खास बात यह है कि यह एक voice-based AI chatbot है. यानी किसान इसे केवल पढ़कर ही नहीं, बल्कि बोलकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं. जिन लोगों को पढ़ने-लिखने में परेशानी होती है, उनके लिए यह सुविधा काफी उपयोगी साबित हो सकती है. किसान इसमें PM-KISAN, फसल बीमा योजना, कृषि ऋण और अन्य सरकारी योजनाओं से जुड़े सवाल पूछ सकते हैं और उन्हें तुरंत जवाब मिल जाता है. इससे उन्हें बार-बार कहीं जाने या किसी पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं पड़ती.

कैसे काम करेगा ये चैटबॉक्स

इस चैटबॉट को खासतौर पर इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह कई स्थानीय भाषाओं में काम कर सके. भारत जैसे देश में, जहां हर क्षेत्र की अपनी अलग भाषा और बोली है, वहां यह फीचर बेहद महत्वपूर्ण है. अब ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में रहने वाले किसान भी अपनी ही भाषा में जानकारी हासिल कर सकते हैं. इससे भाषा की बाधा काफी हद तक खत्म हो जाती है और किसान बिना झिझक अपनी बात रख पाते हैं. Kisan e-Mitra के जरिए किसानों को कई तरह की जरूरी जानकारी मिलती है. वे अपनी आवेदन की स्थिति जान सकते हैं, योजना के लिए पात्रता क्या है यह समझ सकते हैं, भुगतान से जुड़ी जानकारी हासिल कर सकते हैं और नई अपडेट्स भी समय-समय पर प्राप्त कर सकते हैं. यह सिस्टम एक डिजिटल सहायक की तरह काम करता है, जो हर समय किसानों की मदद के लिए तैयार रहता है.

किसानों को नहीं लगाने पडेंगे सरकारी दफ्तरों के चक्कर

अगर इसके फायदों की बात करें, तो सबसे बड़ा लाभ यह है कि किसानों को अब सरकारी दफ्तरों के चक्कर कम लगाने पड़ेंगे. उन्हें घर बैठे ही योजनाओं की पूरी जानकारी मिल जाती है. इसके अलावा, जानकारी तुरंत और सरल भाषा में मिलती है, जिससे भ्रम की स्थिति नहीं बनती. real-time सहायता मिलने से समय की बचत होती है और काम भी तेजी से होता है. 24/7 उपलब्धता इसे और ज्यादा उपयोगी बनाती है, क्योंकि किसान कभी भी अपनी सुविधा के अनुसार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें-इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

यह भी पढें-New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

यह भी पढें-MP Pension Scheme: 55 लाख लोगों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये, चेक करें अपना नाम

यह भी पढ़ें-MP में बिजली ने रुलाया, हुई इतनी महंगी, 1 अप्रैल से लगेगा झटका

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट