MP Board Result 2026 Live: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज सीएम हाउस से परिणम को जारी किया है। प्रदेश के 16 लाख से अधिक विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इसी के साथ छात्रों का लंबा इंतज़ार खत्म हो गया है। पन्ना की प्रतिभा सिंह सोलंकी ने कक्षा 10वीं में 499 अंक के साथ प्रदेश में पहला स्थान पाया है।
टॉप में रहा अनूपपुर जिला
परिक्षा परिणामों में अनूपपुर जिला टॉप में रहा है। वही दूसरे स्थान पर अलीराजपुर रहा है। कक्षा 10वीं पन्ना की छात्रा प्रतिभा सिंह सोलंकी ने पहला स्थान प्राप्त किया है। प्रतिभा सिंह ने 500 में से 499 अंक हासिल किए है। कक्षा 12वीं का परिणाम 76.01% रहा। यह 16 साल का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
क्या बोले सीएम मोहन यादव?
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एमपी बोर्ड के नतीजों जारी करते हुए कहा है कि इस वर्ष का रिजल्ट पिछले 16 वर्षों का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। उन्होंने विशेष रूप से जनजातीय क्षेत्रों के बच्चों और छात्राओं की सफलता की सराहना की। परिणामों की घोषणा के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि इस साल भी बेटियों ने बाजी मारी है। न केवल उत्तीर्ण प्रतिशत में बल्कि मेरिट लिस्ट में भी छात्राओं ने स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। मुख्यमंत्री ने सफल छात्राओं को बधाई भी दी।
सरकारी स्कूलों ने प्राइवेट को पछाड़ा
इस साल के नतीजों की सबसे बड़ी विशेषता सरकारी विद्यालयों का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकारी विद्यालयों ने निजी स्कूलों को पीछे छोड़ते हुए 76% से अधिक रिजल्ट दिया है, जो एक बड़ा रिकॉर्ड है। पिछड़े और जनजातीय अंचलों के बच्चों ने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद सफलता हासिल की है।
10वीं का परिणाम: 16 साल का रिकॉर्ड टूटा
मुख्यमंत्री ने आंकड़ों के साथ जानकारी साझा करते हुए बताया कि इस वर्ष 10वीं की परीक्षा में 7 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए थे। कक्षा 10वीं का कुल परिणाम 73.42% रहा। मुख्यमंत्री ने बताया कि नकल प्रकरणों में भारी गिरावट आई है।
यहां चेक करें अपना रिजल्ट
ऑफिशियल वेबसाइट: mpbse.mponline.gov.in
मोबाइल ऐप: गूगल प्ले स्टोर से MPBSE Mobile App डाउनलोड करें।
डिजी लॉकर: अपनी डिजिटल मार्कशीट के लिए DigiLocker का भी उपयोग किया जा सकता है।
कैसे देखें अपना परिणाम?
वेबसाइट पर जाकर अपनी कक्षा (10वीं या 12वीं) का चयन करें।
अपना रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर दर्ज करें।
सबमिट बटन दबाते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी, जिसे आप डाउनलोड भी कर सकते हैं।


