P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशMP Board Result 2026: 10वीं-12वीं के रिजल्ट में लड़कियों ने मारी बाजी,...

MP Board Result 2026: 10वीं-12वीं के रिजल्ट में लड़कियों ने मारी बाजी, ये हैं टॉपर, इतने छात्र फेल

MP Board Result 2026: मध्य प्रदेश बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं. छात्र अब mpbse.mponline.gov.in और digilocker.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. डिजिलॉकर पर रिजल्ट देखने के लिए Issuers सेक्शन में जाना होगा.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान परिणाम घोषित किए. छात्र माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in या mpbse.mponline.gov.in से छात्र अपनी ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं. ध्यान रहे कि यह प्रोविजनल मार्कशीट होगी, जबकि असली मार्कशीट स्कूल से मिलेगी.

10वीं में इस छात्रा ने मारी बाजी

10वीं कक्षा की मेरिट लिस्ट में कुल 378 छात्रों ने जगह बनाई, जिनमें 235 लड़कियां और 143 लड़के शामिल हैं. पन्ना जिले की प्रतिभा सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 500 में से 499 अंक हासिल कर टॉप किया. इस बार 10वीं में सरकारी स्कूलों का प्रदर्शन प्राइवेट स्कूलों से बेहतर रहा. शासकीय स्कूलों का पास प्रतिशत 76.80% रहा, जबकि निजी स्कूलों का रिजल्ट 68.64% दर्ज किया गया. कुल मिलाकर 10वीं का पास प्रतिशत 73.42% रहा.

12वीं में इसने मारी बाजी

वहीं 12वीं कक्षा का रिजल्ट 76.01% रहा. इसमें भी छात्राओं ने बाजी मारी और उनका पास प्रतिशत 79.41% रहा, जबकि छात्रों का पास प्रतिशत 72.39% दर्ज किया गया. 12वीं में भोपाल की खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा ने 500 में से 494 अंक लाकर संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया.
जिलों की बात करें तो झाबुआ पहले और अनूपपुर दूसरे स्थान पर रहा. नरसिंहपुर जिला तीसरे स्थान पर रहा, जहां नियमित छात्रों का पास प्रतिशत 92.62% और प्राइवेट छात्रों का 59.93% रहा.

इस साल 12वीं की परीक्षा 10 फरवरी से 7 मार्च के बीच आयोजित की गई थी, जिसमें करीब 6,89,746 छात्र शामिल हुए. नियमित छात्रों का पास प्रतिशत 76.01% रहा, जबकि स्वाध्यायी छात्रों का रिजल्ट 30.60% रहा. बोर्ड के अनुसार यह पिछले 16 सालों में सबसे बेहतर परिणामों में से एक है.
इस बार किसी भी छात्र को पूरक श्रेणी में नहीं रखा गया, लेकिन करीब 1,99,000 छात्र परीक्षा में सफल नहीं हो सके. नई शिक्षा नीति के तहत ऐसे छात्रों को दूसरा मौका दिया जाएगा. द्वितीय अवसर परीक्षा 7 मई 2026 से शुरू होगी.

यह भी पढ़ें-इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

यह भी पढें-New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

यह भी पढें-MP Pension Scheme: 55 लाख लोगों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये, चेक करें अपना नाम

यह भी पढ़ें-MP में बिजली ने रुलाया, हुई इतनी महंगी, 1 अप्रैल से लगेगा झटका

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट