P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशBreaking News: गुंडे ने लगाई दुकान में आग… कानून व्यवस्था चौपट

Breaking News: गुंडे ने लगाई दुकान में आग… कानून व्यवस्था चौपट

दुकानदार गंभीर रूप से झुलसा

सतना/अंकित शर्मा/खबर डिजिटल/ शहर में लगातार क्राइम का रेट बढ़ता ही जा रही है। रोजाना मर्डर, धमकी, लूट और अवैध नशा बेचने की खबरे सामने आ रही है। इससे कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। आम जनता में भय का माहौल है, लेकिन आला अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही, इसी का नतीजा है कि कोठी थाना क्षेत्र में एक गुंडे की इतनी हिम्मत हो गई कि उसने खुलेआम किराना दुकान को आग के हवाले कर दिया।

कानून व्यवस्था चौपट, जंगल राज चालू
सतना जिला में कानून व्यवस्था चौपट नजर आ रही है, जंगल राज चलता नजर आ रहा है। यहां पर एक आदतन अपराधी ने किराना स्टोर में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी, जिसमें दुकानदार गंभीर रूप से झुलसा और दुकान राख में तब्दील हो गई। जिसमें दुकानदार झुलस गया, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है।

कोठी थाना क्षेत्र का मामला
सतना जिले के कोठी थाना क्षेत्र के ग्राम दिदौंध में इस सनसनीखेज वारदात ने सभी को हिला कर रख दिया। आदतन अपराधी बच्चा त्रिवेदी और कृष्णा त्रिवेदी ने गांव के ही प्रियंका किराना स्टोर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिससे पूरी दुकान जलकर खाक हो गई। इस घटना में दुकानदार रामप्रकाश कुशवाहा भी गंभीर रूप से झुलस गए। वहीं अब दुकानदार से पुलिस से सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट