Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशAlirajpur News : कलेक्टर नीतू माथुर ने किया महुआ हेरिटेज लिकर फैक्ट्री...

Alirajpur News : कलेक्टर नीतू माथुर ने किया महुआ हेरिटेज लिकर फैक्ट्री का निरीक्षण… प्रक्रिया की ली जानकारी

कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश

आलीराजपुर/कुलदीप खराड़िया/खबर डिजिटल/ कलेक्टर नीतू माथुर ने जिले के वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट (महुआ) के तहत आजीविका मिशन द्वारा संचालित महुआ से निर्मित मोंड हेरिटेज लिकर निर्माण फैक्ट्री का निरीक्षण किया। उन्होंने फैक्ट्री में महुआ लिकर तैयार होने की पूरी प्रक्रिया को बारीकी से समझा, और उसमें आने वाली परेशानियों के बारे में जानकारी ली।

कलेक्टर नीतू माथुर ने ली जानकारी
कलेक्टर को बताया गया कि फैक्ट्री में महुआ फूलों को पहले सुखाया जाता है। बाद में इन्हें फर्मेंट किया जाता है। इसके बाद आधुनिक मशीनों से वाष्प (भाप) प्रक्रिया द्वारा लिकर को निकाला जाता है। तैयार उत्पाद को मानक मापदंडों के अनुसार पैक कर बाजार में भेजा जाता है।

शासन के सहयोग की बात
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर माथुर ने फैक्ट्री को मिले शासन के सहयोग और योजनाओं की जानकारी भी ली। उन्होंने स्टोरेज, उत्पादन प्रक्रिया, ऑर्डर रजिस्टर और अन्य रिकॉर्ड का निरीक्षण करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीओ तपीस पांडे, सीईओ जनपद जी.एल. प्रजापति सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट