आलीराजपुर/ कुलदीप खराड़ीया/ खबर डिजिटल/ आलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर (भाबरा) तहसील अंतर्गत बड़गांव पंचायत के घोड़ियादरा में बनाए जा रहे तालाब को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। करीब 3 करोड़ 2 लाख 6 हजार रुपये की लागत से निर्मित इस तालाब के विरोध में बड़गांव और महिंद्रारा गांव के लोग खुलकर सामने आए हैं।
किसानों ने जताया विरोध
ग्रामीणों का आरोप है कि तालाब निर्माण के लिए जिन किसानों और भूमि धारकों की जमीन प्रभावित हुई है, उन्हें मुआवजा नहीं मिला है। इसी वजह से प्रभावित परिवारों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है और लोगों ने तालाब निर्माण का विरोध भी जताया।
यह भी पढ़ें :बीजेपी दफ्तर में लोगों की समस्याएं सुनेंगे प्रदेश के मंत्री… कैलाश विजयवर्गीय का नाम गायब – Khabar Digital
पेसा एक्ट के तहत नहीं दी जानकारी
ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि पेसा एक्ट के तहत पंचायत स्तर पर अनिवार्य बैठक (ग्राम सभा) नहीं बुलाई गई। उनका कहना है कि न तो ग्राम सभा में प्रस्ताव रखा गया और न ही गांव के लोगों को पहले से जानकारी दी गई। घोड़ियादरा में तालाब का निर्माण होने वाला है।
निष्पक्ष जांच और मुआवजे की मांग
स्थानीय लोगों के मुताबिक, यदि समय रहते उचित मुआवजा और नियमों के तहत प्रक्रिया पूरी नहीं की गई तो आंदोलन और तेज होगा। ग्रामीण प्रशासन से निष्पक्ष जांच और शीघ्र मुआवजा वितरण की मांग कर रहे हैं। अब प्रशासन इस पूरे मामले में क्या कदम उठाता है और नाराज़ ग्रामीणों को किस तरह से राहत मिलती है।
यह भी पढ़ें : होली से पहले किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात – Khabar Digital
Follow the KHABAR DIGITAL MP channel on WhatsApp
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें


