P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशआलीराजपुर में सड़क निर्माण से ग्रामीण विकास को नई रफ्तार, 2000 करोड़...

आलीराजपुर में सड़क निर्माण से ग्रामीण विकास को नई रफ्तार, 2000 करोड़ से अधिक लागत की परियोजनाओं का भूमि पूजन

आलीराजपुर में सड़क विकास से बढ़ी खुशियों की लहर

आलीराजपुर/ कुलदीप खराड़ीया/ खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश के लोक निर्माण विभाग संभाग आलीराजपुर ने क्षेत्रीय ग्रामीण अंचलों को बेहतर सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए बड़े कदम उठाए हैं। 04 फरवरी 2026 को दो महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों का भूमि पूजन समारोह आयोजित किया गया।

पहली परियोजना ग्राम आम्बी से रोशिया मार्ग की 3.9 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण है, जिसकी अनुमानित लागत 562.91 लाख है। इस मार्ग के बनने से ग्राम आम्बी, रोशिया और आसपास के गांवों का आवागमन सरल और सुगम होगा।
दूसरी परियोजना आदिवासी अंचल को मुख्य मार्गों से जोड़ने वाली 11.85 किलोमीटर लंबी सड़क है, जो तीती मिडिल स्कूल से खारकुआं-सेमली होकर भाणारावत से ग्राम कोदली तक जाएगी। इस सड़क का अनुमानित लागत 1439.53 लाख है। इसके पूरा होने से भाणारावत, कोदली और आसपास के गांवों का मुख्य मार्गों से सीधा संपर्क स्थापित होगा।

भूमि पूजन समारोह में माननीय नागरसिंह चौहान, कैबिनेट मंत्री, अनुसूचित जाति कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश शासन, भोपाल मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा, सड़कों का निर्माण केवल यातायात के लिए नहीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक-आर्थिक विकास के नए अवसरों के लिए भी आवश्यक है।
भूमि पूजन के दौरान ग्राम रोशिया, छकतला, भाणारावत सहित आसपास के क्षेत्रों में ग्रामीणों में उत्साह का माहौल रहा। उन्होंने लंबे समय से प्रतीक्षित इन सड़कों को क्षेत्र के विकास की नई शुरुआत बताया।

लोक निर्माण विभाग द्वारा किए जा रहे ये कार्य आदिवासी अंचल के विकास और बेहतर यातायात सुविधा में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट