कटनी खबर digital News– जिले की माधवनगर थाना अंतर्गत चौकी झिंझरी पुलिस को हत्या के प्रयास के मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चाकू से हमला करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया है।पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसीया एवं थाना प्रभारी माधवनगर संजय दुबे के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।घटना 14 दिसंबर 2025 की है, जब ग्राम पिपरौंध में देर रात करीब 1:30 बजे स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक MP 51 D 0187 में सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों ने शुभम जायसवाल और दीपक जायसवाल पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस संबंध में शुभम जायसवाल की रिपोर्ट पर थाना माधवनगर में अपराध क्रमांक 1046/2025 धारा 109(1), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।जांच के दौरान चौकी झिंझरी पुलिस ने लगातार प्रयास करते हुए आरोपी एजाद उर्फ भूरा कुरैसी पिता सरफराज कुरैसी, उम्र 22 वर्ष, निवासी असफाक उल्लाह वार्ड, मण्डी मदार टेकरी, थाना हनुमानताल, जिला जबलपुर को जबलपुर से गिरफ्तार किया। आरोपी को 18 दिसंबर 2025 को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां साक्ष्य एकत्रित करने के लिए पुलिस रिमांड लिया जा रहा है।इस सफल कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक राजेश कुमार दुबे के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक शशिभूषण सिंह, प्रधान आरक्षक राजेश चौधरी, आरक्षक सुरेश कोरी एवं सैनिक अक्षय पाण्डेय की सराहनीय भूमिका रही।कटनी पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में भय और आम जनता में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है।
कटनी पुलिस को बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार
सम्बंधित ख़बरें


