P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीथाना बाकल पुलिस ने अवैध शराब तस्करी में लिप्त आरोपी के कब्जे...

थाना बाकल पुलिस ने अवैध शराब तस्करी में लिप्त आरोपी के कब्जे से 350 पाव देशी लाल मशाला शराब किया जप्त

सौरभ श्रीवास्तव/खबर डिजिटल कटनी— पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के आदेशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस स्लीमनाबाद आंकाक्षा चतुर्वेदी के दिशा निर्देशन में “आपरेशन शिकंजा” अभियान के अन्तर्गत थाना बाकल के अवैध शराब तस्करी के विक्रय में लिप्त असामाजिक तत्वों को चिन्हित करते हुये मुखबिर सूचना पर रामभरोस यादव ढाबा मझगवां पहुचे जो पुलिस स्टाफ को देखते ही मुखबिर द्वारा बताये हुलिया का व्यक्ति जो अपने साथ मे एक पीले रंग की बोरी तथा कार्टून रखा था, भागने का प्रयास करने लगा। जिसे हमराह स्टाफ की मदद से घेराबंदी करके पकड़ा। आरोपी कुनाल सिंह राजपूत पिता स्व. विजय सिंह राजपूत उम्र 23 साल निवासी ग्राम बाकल थाना बाकल के कब्जे अवैध रूप से रखी सीलबंद देशी लाल मदिरा मशाला शराब में कुल 350 पाव, प्रत्येक पाव में 180एमएल सीलबंद शराब जो कुल मात्रा 63 लीटर कीमती करीब 35000रूपये की मिली । आरोपी कुनाल राजपूत के विरूद्ध अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । सराहनीय भूमिका- थाना प्रभारी दिनेश तिवारी , सउनि बीएम चौधरी , सउनि ब्रजेन्द्र उरमलिया, प्रआर 208 जोगेन्द्र तिवारी ,प्रआर 167 शिवसिंह , आर.279 राजभान पटेल , आर. 65 कमलकान्त यादव , आर. 18 रोहित सिंह की विशेष भूमिका रही ।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट