Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशBank Holiday June 2026: जून में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर...

Bank Holiday June 2026: जून में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले जरूर देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Bank Holiday June 2026: मई का महीना अब खत्म होने वाला है और कुछ ही दिनों में जून की शुरुआत हो जाएगी. ऐसे में अगर आप जून महीने में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करने की योजना बना रहे हैं, तो पहले बैंक छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें. जून 2026 में अलग-अलग राज्यों और शहरों में त्योहारों, रविवार और शनिवार की छुट्टियों को मिलाकर कुल 11 दिन बैंक बंद रहेंगे.
हालांकि सभी छुट्टियां पूरे देश में लागू नहीं होंगी. कुछ अवकाश केवल चुनिंदा राज्यों और शहरों के लिए रहेंगे. इसलिए बैंक जाने से पहले यह जानना जरूरी है कि आपके शहर में बैंक किस दिन खुले रहेंगे और कब बंद रहेंगे.

जून 2026 में बैंक छुट्टियों की पूरी सूची इस प्रकार है…

7 जून 2026
इस दिन रविवार होने की वजह से देशभर के सभी बैंक बंद रहेंगे.

13 जून 2026
महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण पूरे देश में बैंकों का अवकाश रहेगा.

14 जून 2026
रविवार का साप्ताहिक अवकाश होने से सभी बैंकों में छुट्टी रहेगी.

15 जून 2026
वाईएमए दिवस और राज संक्रांति के अवसर पर आइजोल और भुवनेश्वर में बैंक बंद रहेंगे.

21 जून 2026
रविवार होने की वजह से देशभर के बैंक बंद रहेंगे.

25 जून 2026
मोहर्रम के अवसर पर विजयवाड़ा में बैंक अवकाश रहेगा.

26 जून 2026
मुहर्रम, यौम-ए-शहादत और आशूरा के आखिरी दिन के कारण अगरतला, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, चेन्नई, हैदराबाद, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना, रायपुर, रांची और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे.

27 जून 2026
चौथा शनिवार होने की वजह से देशभर के सभी बैंक बंद रहेंगे.

28 जून 2026
रविवार के साप्ताहिक अवकाश के चलते पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.

29 जून 2026
संत गुरु कबीर जयंती के अवसर पर शिमला में बैंक अवकाश रहेगा.

30 जून 2026
रेमना नि पर्व के चलते आइजोल में बैंक बंद रहेंगे.

अगर आप जून महीने में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने वाले हैं, तो छुट्टियों को ध्यान में रखकर ही अपनी योजना बनाएं ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.

यह भी पढ़ें- हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई

यह भी पढ़ें- MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा

यह भी पढ़ें- इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट