मध्य प्रदेश सरकार ने ईद उल जुहा यानी बकरीद की सरकारी छुट्टी की तारीख में बदलाव किया है. पहले यह अवकाश 27 मई 2026 को घोषित किया गया था, लेकिन अब राज्य शासन ने संशोधित आदेश जारी करते हुए छुट्टी 28 मई 2026 को घोषित कर दी है. इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय की ओर से नई अधिसूचना जारी की गई है.

इस दिन होगी बकरीद की छुट्टी
सरकार के आदेश के मुताबिक अब 28 मई, गुरुवार को सार्वजनिक और सामान्य अवकाश रहेगा. यह अवकाश निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट 1881 की धारा 25 के तहत घोषित किया गया है. वहीं 27 मई, बुधवार को पहले तय की गई छुट्टी अब निरस्त कर दी गई है. नई अधिसूचना जारी होने के बाद स्पष्ट कर दिया गया है कि 27 मई को प्रदेश के सभी शासकीय कार्यालय सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे और नियमित कामकाज जारी रहेगा. कर्मचारियों और आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए शासन ने समय रहते यह बदलाव लागू किया है.
किस दिन दिखाई देगा चांद
दरअसल ईद उल जुहा की तारीख चांद दिखाई देने पर तय होती है, इसलिए कई बार राज्यों को अवकाश की तारीख में बदलाव करना पड़ता है. इसी को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने यह संशोधन किया है ताकि त्योहार के वास्तविक दिन लोगों को अवकाश का लाभ मिल सके.सरकार के इस फैसले के बाद अब सभी सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और अन्य विभाग 28 मई को बंद रहेंगे, जबकि 27 मई को सामान्य कामकाज जारी रहेगा. शासन ने सभी विभागों को संशोधित आदेश के अनुसार व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं.
यह भी पढ़ें- हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई
यह भी पढ़ें- MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा
यह भी पढ़ें- इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी
