P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशBetul News : बैतूल में रफ्तार का कहर… अज्ञात वाहन की टक्कर...

Betul News : बैतूल में रफ्तार का कहर… अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत

चिखलार के पास की घटना

बैतूल/सचिन जैन/खबर डिजिटल/ जिले से एक बार फिर रफ्तार का कहर सामने आया है। कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम चिखलार के पास मंगलवार देर रात करीब 9 बजे के आसपास एक अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। यह हादसा इतना भीषण था कि बाइक पर सवार तीन युवकों में से दो की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतकों और घायलों की हुई पहचान
मृतकों की पहचान मुकेश पिता गुलाब वरवड़े, उम्र 30 वर्ष और मुकेश पिता पतंग चौकिकर, उम्र 32 वर्ष, दोनों निवासी लोहिया वार्ड, बैतूल के रूप में हुई है। वहीं तीसरा युवक रविकुमार इवने इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय बैतूल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की 112 टीम और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया।दोनों शवों को रात में मर्चुरी में सुरक्षित रखा गया था।

परिजनों को सौंपा मृतकों का शव
बुधवार को जिला चिकित्सालय बैतूल में दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम किया गया, जिसके बाद शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में शोक का माहौल बना हुआ है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।यह दर्दनाक घटना एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही के घातक परिणामों की चेतावनी देती है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट