P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Tuesday, May 19, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशMP Railways: यात्रियोंं की सुविधा के लिए ट्रेनों में लगेंगे AC इकोनॉमी...

MP Railways: यात्रियोंं की सुविधा के लिए ट्रेनों में लगेंगे AC इकोनॉमी कोच, कम किराए में होगा आरामदायक सफर

यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए भोपाल रेल मंडल ने गर्मी के मौसम में खास तैयारी शुरू की है. भीषण गर्मी को देखते हुए ट्रेनों में इकोनॉमी एसी कोच जोड़े जा रहे हैं, ताकि लोग कम किराए में आरामदायक सफर कर सकें. मंडल के अधिकारियों का कहना है कि इन कोचों के जरिए यात्रियों को एसी का सस्ता विकल्प मिलेगा और गर्मी से काफी राहत भी मिलेगी.

टिकट नहीं मिलने से यात्रियों को परेशानी

हर साल की तरह इस बार भी समर सीजन में ट्रेनों में भारी भीड़ देखी जा रही है. तेज गर्मी के कारण ज्यादातर यात्री एसी कोच में सफर करना चाहते हैं, जिससे खासकर थर्ड एसी में लंबी वेटिंग चल रही है. ऐसे में यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

इकोनॉमी एसी कोच लगाने का फैसला

इसी समस्या को देखते हुए भोपाल रेल मंडल ने इकोनॉमी एसी कोच लगाने का फैसला किया है. सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया के मुताबिक, यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए करीब 10 ट्रेनों में ये कोच जोड़े जाएंगे. जून से यात्रियों को इसका लाभ मिलने लगेगा, जबकि मई में ही 5 ट्रेनों में अतिरिक्त एसी इकोनॉमी कोच लगाने का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. रेलवे का मानना है कि इससे ज्यादा लोगों को कम खर्च में एसी सुविधा मिल पाएगी.

हुआ या दर्दनाक हादसा

वहीं दूसरी ओर रेलवे से जुड़ा एक गंभीर मामला हरदा जिले से सामने आया है. टिमरनी के पास कुछ लोगों ने पांच मवेशियों को चुराकर रेलवे ट्रैक पर बांध दिया, जिससे ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई. जानकारी के अनुसार छिदगांव मेल इलाके से शनिवार रात को गोवंश को उठाकर ट्रैक पर बांधा गया था. रविवार सुबह ट्रैक के पास मवेशियों के शव और रस्सियां मिलीं.

घटना की जानकारी मिलते ही विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए. उन्होंने छिदगांव मेल क्षेत्र में हाईवे किनारे करीब पांच घंटे तक प्रदर्शन किया. मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने लोगों को समझाइश देकर शांत कराया और जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया. बजरंग दल के विकास शर्मा ने कहा कि पुलिस को आरोपियों को पकड़ने के लिए 30 अप्रैल तक का समय दिया गया है, इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा. रेलवे ने भी इस मामले में नियमों के तहत जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें-हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई

यह भी पढ़ें-MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा

यह भी पढ़ें-इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

यह भी पढें-New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

यह भी पढें-MP Pension Scheme: 55 लाख लोगों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये, चेक करें अपना नाम

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट