भोपाल/खबर डिजिटल: भारतीय जनता पार्टी ने 20 जनवरी 2026 को करीब सवा महीने के बाद BJP के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष BJP New National President Nitin Naveen नितिन नबीन की ताजपोशी कर दी है। इसके पहले नबीन भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष थे। मंगलवार को Chief Minister Mohan Yadav ने भाजपा के नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Naveen से भेंट कर, नए दायित्व के लिए पुष्प-गुच्छ एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर बधाई और शुभकामनाएं दीं।
नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के लिए मध्यप्रदेश के 22 नेता बने थे प्रस्तावक
भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की 20 जनवरी 2026 को ताजपोशी हो गयी है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव के लिए मध्यप्रदेश भाजपा की ओर से नितिन नबीन का नामांकन पत्र दाखिल किया गया। जिसमें CM Mohan Yada और पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत मध्यप्रदेश के 22 नेता प्रस्तावक बने थे। नामांकन जमा करते समय एक फोटो भी खिंचवाया गया। इसमें मध्यप्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह, दोनों डिप्टी सीएम, वीडी शर्मा, नरोत्तम मिश्रा, गोपाल भार्गव समेत मध्यप्रदेश से केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल सभी 5 नेता, 4 सांसद और 5 वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए थे।
कौन हैं BJP के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन
BJP National President Nitin Naveen – नितिन नबीन भाजपा के कार्यकर्ता है, ये बिहार की राजधानी पटना के रहने वाले हैं लेकिन इनका जन्म रांची में हुआ था। इनके पिता का नाम नबीन किशोर प्रसाद सिन्हा है, जो भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता थे। नितिन नबीन की पत्नी का नाम दीपमाला श्रीवास्तव हैं। इनके दो बच्चे हैं। दिल्ली से ही इन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत कर दी थी। बिहार विधानसभा से 5 बार चुनाव जीत चुके हैं। अभी बांकीपुर के विधायक हैं। सन 2025 में नितिन नबीन कई महत्वपूर्ण विभाग के मंत्री भी रह चुके हैं। नितिन नबीन को दिसंबर 2025 में BJP पार्लियामेंट्री बोर्ड ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया था।


