भोपाल/परवेज खान/खबर डिजिटल/ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर नितिन नवीन के निर्वाचित होने की खुशी पार्टी कार्यकर्ताओं में साफ दिखाई दी। इस अवसर पर मध्य प्रदेश भाजपा प्रदेश कार्यालय में विशेष उत्साह का माहौल रहा। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया।
कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ की गई। इसके बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मिलकर नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की खुशी साझा की।
जश्न में मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग, विधायक भगवान दास सबनानी, विधायक प्रीतम लोधी, नगर निगम अध्यक्ष कृष्ण सूर्यवंशी समेत कई वरिष्ठ भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। उन्होंने नितिन नवीन को पार्टी की नई मजबूत नेतृत्व क्षमता बताते हुए उनकी जीत को पार्टी के लिए महत्वपूर्ण बताया।
इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नितिन नवीन के निर्विरोध चुनाव को पार्टी की एकजुटता और मजबूत संगठनात्मक ताकत का प्रतीक बताया। प्रदेश कार्यालय में जश्न के साथ-साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने नए अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी के कार्यों को और तेज करने का संकल्प भी लिया।


