P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशभोपाल: चुनाव आयोग और बीजेपी पर कांग्रेस का आरोप, कांग्रेस नेता वर्मा...

भोपाल: चुनाव आयोग और बीजेपी पर कांग्रेस का आरोप, कांग्रेस नेता वर्मा ने उठाए बड़े सवाल

सज्जन सिंह वर्मा का 'सर्जिकल स्ट्राइक': SC/ST और अल्पसंख्यक मतदाता खतरे में

भोपाल/ परवेज खान/ खबर डिजिटल/ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा ने चुनाव आयोग और बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए इसे लोकतंत्र के लिए खतरा बताया। वर्मा ने प्रेस वार्ता में दावा किया कि चुनाव आयोग जानबूझकर SC, ST और अल्पसंख्यक मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटवा रहा है। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की हत्या बताया और कहा कि नियमों की पूरी अवहेलना की जा रही है।

मतदाता सूची में बड़े घोटाले का आरोप

वर्मा ने कहा कि BLO (बूस्टिंग लिस्ट ऑफिसर) की मदद से थोक में नाम डिलीट कराए जा रहे हैं। उनका कहना है कि यह काम बीजेपी के दबाव में किया जा रहा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि कई जिलों और तहसीलों में SC, ST और अल्पसंख्यक मतदाताओं की सूची में गड़बड़ी के स्पष्ट सबूत मौजूद हैं।

FIR और आर-पार की लड़ाई का ऐलान

सज्जन सिंह वर्मा ने पक्षपाती अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज कराने और न्याय दिलाने की प्रक्रिया शुरू करने का भी ऐलान किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में हस्तक्षेप जारी रहा, तो कांग्रेस इसे लेकर सड़कों पर भी आंदोलन करेगी। वर्मा ने कहा कि यह सिर्फ राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा का सवाल है।

लोकतंत्र की सुरक्षा को लेकर गंभीर संदेश

सज्वन सिंह वर्मा का कहना है कि मतदाता सूची में गड़बड़ी सीधे चुनाव की निष्पक्षता को प्रभावित करती है और यह लोकतंत्र में नागरिकों का विश्वास कमजोर करती है। उन्होंने सभी नागरिकों से जागरूक रहने और अपने मताधिकार की सुरक्षा के लिए एकजुट होने की अपील की।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट