P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीमहिला पर पेट्रोल डालकर जानलेवा हमला, करने वाले तीन आरोपी को 24...

महिला पर पेट्रोल डालकर जानलेवा हमला, करने वाले तीन आरोपी को 24 घंटे में बड़वारा पुलिस ने किया गिरफ्तार

खबर डिजिटल कटनी। जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छःघरा मझगंवा में एक महिला पर पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जलाने के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में शामिल तीन आरोपियों को मात्र 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।घटना 28 जनवरी 2026 की रात करीब 1 बजे की बताई जा रही है। पीड़िता संतरा बाई कोल (50 वर्ष) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव के राज रैकवार और मोनू रैकवार उसके दामाद के साथ गाली-गलौज कर रहे थे। मना करने पर दोनों आरोपी आक्रोशित हो गए।इसी दौरान भोला कोल भी मौके पर पहुंचा और तीनों आरोपियों ने मिलकर पीड़िता को जान से मारने की नीयत से उसके मुंह में पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रयास किया। इस हमले में पीड़िता के चेहरे पर गंभीर जलन हुई। शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी फरार हो गए।पीड़िता को तत्काल जिला अस्पताल कटनी में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।पीड़िता की रिपोर्ट पर बड़वारा थाना पुलिस ने धारा 296(बी), 109(1), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की।घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं डीएसपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में पुलिस टीम गठित की गई। मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों में भोला कोल (19 वर्ष), राज रैकवार (20 वर्ष) और मोनू रैकवार (19 वर्ष) शामिल हैं, जो ग्राम छःघरा के निवासी हैं। पूछताछ में आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है।पुलिस ने बताया कि प्रकरण में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट