P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशBihar New CM: नया मुख्यमंत्री तय करने में शिवराज सिंह चौहान निभाएंगे...

Bihar New CM: नया मुख्यमंत्री तय करने में शिवराज सिंह चौहान निभाएंगे अहम भूमिका, BJP का ऐलान

बिहार की राजनीति में इस समय सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा. नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बाद यह मुद्दा और भी गरम हो गया है. इसी बीच बीजेपी ने एक अहम कदम उठाते हुए बिहार भाजपा विधायक दल के नेता के चयन के लिए मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है. माना जा रहा है कि वे 14 अप्रैल के आसपास बिहार पहुंच सकते हैं और नए मुख्यमंत्री के चयन की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. इस फैसले की जानकारी पार्टी ने सोशल मीडिया के जरिए साझा की है.

बिहार का नया सीएम चुनने में शिवराज सिंह चौहान निभाएंगे बड़ी जिम्मेदारी

भाजपा ने अपने आधिकारिक हैंडल पर पोस्ट करते हुए बताया कि पार्टी के संसदीय बोर्ड ने शिवराज सिंह चौहान को बिहार में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया है. इससे साफ संकेत मिलता है कि पार्टी इस बार नेतृत्व चयन को लेकर पूरी तरह सतर्क और सक्रिय है. सूत्रों के मुताबिक, नई सरकार के गठन को लेकर दिल्ली में देर रात एक महत्वपूर्ण बैठक भी हुई. बताया जा रहा है कि इस बैठक में मुख्यमंत्री के नाम पर सहमति बन चुकी है और अब सिर्फ औपचारिक घोषणा बाकी है. इसी दौरान यह भी तय किया गया कि शिवराज सिंह चौहान को पटना भेजा जाएगा ताकि वे पूरे मामले को अंतिम रूप दे सकें.

इस दिन जा सकते हैं बिहार

जानकारी के अनुसार, शिवराज सिंह चौहान 14 अप्रैल तक पटना पहुंच सकते हैं. वहां वे एनडीए के सहयोगी दलों के नेताओं से मुलाकात करेंगे और आपसी तालमेल मजबूत करने के साथ-साथ मुख्यमंत्री पद के दावेदारों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करेंगे. गौरतलब है कि 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में शिवराज सिंह चौहान को बीजेपी ने स्टार प्रचारक के रूप में मैदान में उतारा था. उन्होंने मिथिलांचल, सीमांचल, मगध और शाहाबाद जैसे क्षेत्रों में कई सभाएं की थीं. जिन इलाकों में उन्होंने प्रचार किया, वहां एनडीए को अच्छा समर्थन मिला और कई सीटों पर जीत भी हासिल हुई. मधुबनी, दरभंगा, अररिया, औरंगाबाद और किशनगंज जैसी सीटों पर उनके प्रचार का खास असर देखने को मिला था.

यह भी पढ़ें-इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

यह भी पढें-New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

यह भी पढें-MP Pension Scheme: 55 लाख लोगों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये, चेक करें अपना नाम

यह भी पढ़ें-MP में बिजली ने रुलाया, हुई इतनी महंगी, 1 अप्रैल से लगेगा झटका

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट