Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीकरहिया कला में फिर बेनकाब हुआ सट्टे का खेल, पुलिस की दबिश...

करहिया कला में फिर बेनकाब हुआ सट्टे का खेल, पुलिस की दबिश में आरोपी गिरफ्तार

खबर digital संवाददाता कटनी/बिलहरी जिले में अवैध सट्टा कारोबार पर लगाम लगाने के दावों के बीच करहिया कला में एक बार फिर सट्टे का खेल उजागर हुआ है। मुखबिर की सटीक सूचना पर बिलहरी पुलिस ने दबिश देकर एक आरोपी को सट्टा पट्टी काटते हुए गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान आरोपी पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे धर दबोचा।

पुलिस के अनुसार पकड़ा गया आरोपी संजू उर्फ संजय सनोड़िया (42 वर्ष) निवासी करहिया कला है। आरोपी के कब्जे से दो सट्टा पट्टियां, एक डॉट पेन और नगद राशि बरामद की गई है। बरामद सामग्री इस बात की ओर संकेत करती है कि क्षेत्र में सट्टे का कारोबार संचालित किया जा रहा था।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि एक आरोपी खुलेआम सट्टा संचालित कर रहा था, तो क्या उसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क भी सक्रिय है? ग्रामीण क्षेत्रों में सट्टे के बढ़ते चलन को लेकर पहले भी शिकायतें सामने आती रही हैं। ऐसे में यह कार्रवाई केवल एक आरोपी की गिरफ्तारी तक सीमित रहती है या पूरे नेटवर्क तक पहुंचती है, इस पर लोगों की नजर बनी हुई है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं क्षेत्रीय नागरिकों का कहना है कि अवैध सट्टा और जुए के कारोबार पर लगातार निगरानी रखकर ऐसे तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि युवाओं को इस अवैध गतिविधि से दूर रखा जा सके।

बी

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट