P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशBJP सीधी जिले के 19 नए पदाधिकारी की सूची जारी

BJP सीधी जिले के 19 नए पदाधिकारी की सूची जारी

BJP सीधी जिले के 19 नए पदाधिकारी के नाम सूची में हैं। दखें पूरी सूची...

सीधी/खबर डिजिटल। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश ने संगठन विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सीधी जिले के नए पदाधिकारियों की सूची जारी की है। मध्यप्रदेश प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से जारी इस सूची में 19 पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। BJP सीधी जिले के 19 नए पदाधिकारी की सूची जारी –

यह भी पढ़ें –MP की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था: ग्रामीणों ने चद्दर में लपेटकर 5 किमी पैदल चलकर महिला को पहुंचाया अस्पताल – Khabar Digital

बीजेपी द्वारी जारी सूची के अनुसार अशोक पटेल, विश्व वंधुधर द्विवेदी, अंजू केसरी, उषा गोपाल पटेल, शिवदान साकेत, मनीला सिंह और अखिलेश पांडेय को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं अनिल पांडेय, चंद्रपाल सिंह उइके और लोरिक यादव को महामंत्री की जिम्मेदारी मिली है।

इसके साथ ही गजराज सिंह चंदेल, पूजा सिंह कुशराम, उर्मिला साकेत, उमाशंकर यादव, सूर्य प्रताप सिंह और कपूर चंद साहू को मंत्री नियुक्त किया गया है। संगठन की वित्तीय व्यवस्था की जिम्मेदारी अनीता चौरसिया को कोषाध्यक्ष के रूप में सौंपी गई है, जबकि पुनीत पांडेय को कार्यालय मंत्री और संदीप सिंह गहरवार को सह कार्यालय मंत्री बनाया गया है।

यह भी पढ़ें –आज का राशिफल: 1 सितंबर 2025, जानिए क्या कहता है, आपका राशि – Khabar Digital

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट