अशोकनगर/ निर्मल विश्वकर्मा/ खबर डिजिटल/ विगत दिवस ग्वालियर में आयोजित हुई रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव में चंदेरी से इंटेतक चैप्टर के समन्वयक अरुण सोमानी तथा सह समन्वयक मुजफ्फर अंसारी ने कॉन्क्लेव में सहभागिता की और मध्य प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव शिवशेखर शुक्ला से मुलाकात कर चंदेरी पर्यटन से संबंधित मांगों के पत्र सौंपे।
इस दौरान भारत के मशहूर पुरातत्वविद पद्मश्री के.के.मोहम्मद से भी मुलाकात की इंटेक गवर्निंग काउंसिल के सदस्य नील कमल माहेश्वरी इस दौरान उपस्थित रहे। मध्य प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव शिवशेखर शुक्ला द्वारा मांग पत्रों पर आश्वासन दिया गया है और यह कहा गया है कि, चंदेरी के लिए मध्य प्रदेश शासन अच्छा करने जा रही है,शीघ्र आपको इसकी सूचना मिलेगी।
चंदेरी से पीएम श्री हेलीकॉप्टर सेवा प्रारंभ करने के संबंध में भी प्रमुख सचिव ने आश्वासन दिया है कि, निकट भविष्य में इस पर भी कार्रवाई की जाएगी यह विषय हमारे नॉलेज में है और हम इस पर काम कर भी रहे हैं।
यह भी पढ़ें –आज का राशिफल: 1 सितंबर 2025, जानिए क्या कहता है, आपका राशि – Khabar Digital
ग्वालियर में टूरिज्म कॉन्क्लेव में बोलते हुए प्रमुख सचिव शिवशेखर शुक्ला ने यह बताया है कि चंदेरी को यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल किया गया है, चंदेरी को उसकी साड़ी बुनाई तथा हेरिटेज के लिए यूनेस्को की संभावित सूची में लिया गया है।इसी प्रकार चंदेरी को हेरिटेज सर्किट से भी जोड़ा जा रहा है और चंदेरी के सिंहपुर महल में हेरिटेज होटल के लिए निवेश प्रस्ताव टूरिज्म कॉन्क्लेव में प्राप्त हुआ है।
यह भी पढ़ें – कुत्ते का बना आधार कार्ड फर्जी: कलेक्टर ने सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश – Khabar Digital


