P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशइलाज के दौरान 7 लोगों की मौत का मामला, एक और आरोपी...

इलाज के दौरान 7 लोगों की मौत का मामला, एक और आरोपी गिरफ्तार

फर्जी कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. एम केन जोन हो चुका अरेस्ट

दमोह/वैभव नायक/खबर डिजिटल/ जिले के चर्चित मिशन अस्पताल मामले में दर्ज एफआईआर के बाद पुलिस को एक और आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। मामले के एक आरोपी विजय लैंबर्ड को पुलिस ने उत्तराखंड से गिरफ्तार किया। आरोपी को गिरफ्तारी के बाद न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस से आरोपी के रिमांड की मांग की, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया।

दूसरी एफआईआर में पहली गिरफ्तारी
इस चर्चित मामले में की गई दूसरी एफआईआर में यह पहली गिरफ्तारी है। पूरे घटनाक्रम में इसके पूर्व आरोपी डॉक्टर एम केन जोन ही गिरफ्तार हुआ था। मामले में लंबे समय तक गिरफ्तारी ना होने को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता दीपक तिवारी द्वारा सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। मामले से जुड़ी एक महिला आरोपी को पूर्व में न्यायालय से अग्रिम जमानत मिल चुकी है।

क्या है पूरा मामला
बता दें कि नगर के मिशन अस्पताल में फर्जी कार्डियोलॉजिस्ट एन जॉन केम के इलाज से 7 मरीजों की मौत की घटना सामने आई थी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया था, और अस्पताल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही पाते हुए मामला दर्ज किया गया था। वहीं फरार आरोपियों पर पुलिस अधीक्षक द्वारा इनाम की घोषणा की गई थी। वहीं घटना के बाद शासन द्वारा भी अस्पताल को बंद कर दिया गया था।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट