P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशChhindwara News : मकान में चल रही थी अनैतिक गतिविधियां… दो युवती,...

Chhindwara News : मकान में चल रही थी अनैतिक गतिविधियां… दो युवती, एक युवक पकड़ाया

कॉलोनी में लगवाई मेंढ़क दौड़

छिदवाड़ा/तौफीक मिस्कीनी/खबर डिजिटल/ कोतवाली थाना क्षेत्र के चंदनगांव इलाके में तीन मंजिला मकान में चल रही अनैतिक गतिविधियों पर पुलिस ने छापा मारा है, इस दौरान पुलिस ने दो युवती और एक युवक को मौके से पकड़ा हैं और मकान मालिक और युवक युवती को मौके पर ही सबक सिखाया, उनसे कॉलोनी में मेंढक दौड़ लगवाई, जिसे देखकर मोहल्ले वाले अचरज में पड़ गए।

पहले भी हुई थी कार्रवाई
दरअसल पुलिस को लंबे समय से मकान में अनैतिक गतिविधियों की जानकारी मिल रही थी, और पुलिस ने भी विगत कुछ दिन पहले मौके पर पहुंचकर देखा था, हालांकि उस वक्त जांच की तो कोई नहीं मिला था और खाली हाथ वापस लौटना पड़ा था, लेकिन गुरुवार को फिर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली तो दलबल के साथ मौके पर पहुंची पुलिस को दो युवती और एक युवक मिला। जिन्हें थाने लाकर पूछताछ की गई।

टीआई आशीष धुर्वे ने दी जानकारी
कोतवाली थाना प्रभारी आशीष धुर्वे ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि चंदनगांव में अनिल द्विवेदी के मकान में अवैध गतिविधियों की लगातार पुलिस को सूचना मिल रही थी, कहा जा रहा था कि उस मकान में अवैध गतिविधियां संचालित हो रही है, और सामाजिक तत्व इकट्ठा हो रहे हैं, इसके पहले भी मौके पर पहुंचकर जांच की गई थी तो कोई नहीं मिला था, फिर आज सूचना मिली तो मौ मौके पर दो युवती और एक युवक पकड़ाया, वहीं मकान मालिक को भी पूछताछ के लिए लाया गया है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट