P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशSeoni News : क्यूआर कोड के माध्यम से साइबर ठगी करने वाले...

Seoni News : क्यूआर कोड के माध्यम से साइबर ठगी करने वाले गिरफ्तार.. क्लोन एप का इस्तेमाल

ठगी करने का भी दिखाया डेमो

सिवनी/विशाल भारद्वाज/खबर डिजिटल/ डिजिटल युग में साइबर चोर जिस तरीके से सक्रिय हो रहे है, उसी कारण से साइबर अपराध की मात्रा भी बढ़ती जा रही है। अब वो बड़े शहरों से तौबा कर छोटे शहरों को निशाना बनाने में जुट गए हैं। जिसकी एक और तस्वीर सिवनी के कुरई थाना इलाके से सामने आई, जिसमें आरोपियों ने ठगी का गजब ही तरीका निकाला।

दो साइबर ठग गिरफ्तार
मामला जिले के कुरई थाना क्षेत्र में सामने आया, जहां पुलिस ने दो साइबर ठगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। एसडीओपी ललित गठरे ने जानकारी देते हुए बताया कि दो युवकों पेट्रोल पंप पर जाकर 10 हजार रुपये की आवश्यकता होना बताया, उन्होंने पेमेंट कर मैसेज भी बता दिया। लेकिन जब रुपये खाते में नहीं आए तो पीड़ित पेट्रोल पंप संचालक ने थाने की शरण ली, जानकारी निकालने पता चला कि ये पेमेंट फोन पे क्लोन एप के माध्यम से किया गया था, जिसमें दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपियों से की जा रही पूछताछ
पुलिस ने मामले को गंभीरता लेते हुए दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया, और जब उनसे पूछताछ की गई तो मामले का खुलासा हुआ। एसडीओपी पुलिस ने यह साइबर ठग किस तरह से ठगी करते हैं इसका डेमो भी बताया। फिलहाल दोनों साइबर ठग को पुलिस ने जेल पहुंचा दिया है,और लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट