P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशBreaking News: सर्विसिंग सेंटर में लगी भीषण आग.. आग पर काबू पाया...

Breaking News: सर्विसिंग सेंटर में लगी भीषण आग.. आग पर काबू पाया गया

तामिया क्षेत्र के भोपाल मार्ग की घटना

छिदवाड़ा/तौफीक मिस्कीनी/खबर डिजिटल/ छिंदवाड़ा से भोपाल मार्ग में स्थित तामिया के पास एक सर्विसिंग सेंटर की दुकान में अचानक आग लग गई। आग लगने के कारण दुकान में रखा सामान जलकर खाक हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, और फायर ब्रिगेड की मदद आग पर काबू पाया हैं।

कैसे लगी आग?
आखिर आग कैसे लगी, इसकी पुष्टि नहीं हुई है, आग लगने के बाद सुरक्षा के मध्य नजर रखते यातायात को रोक दिया गया था। जैसे ही फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया इसके बाद यातायात व्यवस्था को आरंभ कर दिया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आग लगने के कारण दुकान में फोर व्हीलर वाहन भी आग की चपेट में आ गया, जिसके कारण वाहन आग लग गई और जलकर खाक हो गई है।

दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक
दरअसल सर्विसिंग सेंटर में आग लगने के कारण दुकान में रखा सामान जलकर खाक हो गया है, फिलहाल बताया जा रहा है कि लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम में ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू कर लिया है, लेकिन आग कैसे लगी खबर लिखे जाने तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन आग की लपटें देखकर अंदाजा लगा सकते हैं, आग कितनी भयावह थी।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट