भोपाल/ खबर डिजिटल/ शिक्षक दिवस (5 सितंबर) के अवसर पर आज मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भोपाल के नरोन्हा प्रशासन अकादमी में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान कार्यक्रम में श्रेष्ठ कार्य करने वाले 14 शिक्षकों को सम्मानित किया। साथ ही इसी कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के 55 लाख विद्यार्थियों के बैंक खातों में कुल 330 करोड़ रुपये गणवेश की राशि ट्रांसफर किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यपाल मंगू भाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने नरोन्हा प्रशासन अकादमी में दीप प्रज्ज्वलन एवं डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह-2025 का शुभारंभ किया।
यह भी पढ़ें –23 सितंबर से पहले ही 27% आरक्षण पर मोहन सरकार गम्भीर – Khabar Digital
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शिक्षकों दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस 5 सितम्बर शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों विशेष रूप से शिक्षकों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि शिक्षकों की सीख जीवन में निर्णायक परिवर्तन लाती है। बच्चों का भविष्य गढ़ने का दायित्व शिक्षकों का है। शिक्षक बच्चों को जैसा गढ़ेगें, वैसा ही देश और प्रदेश का निर्माण होगा। गुरू हमारे लिए सर्वोपरि हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विद्यार्थियों की प्रतिभा के सम्पूर्ण प्रकटीकरण का दायित्व शिक्षकों पर है। उनके मार्गदर्शन और उनके द्वारा दी गई शिक्षा का ही परिणाम होता है कि व्यक्ति, समाज का एक जिम्मेदार नागरिक बनने के साथ ही पथ प्रदर्शन में भी सक्षम हो जाता है।
यह भी पढ़ें – जानें आपकी राशि का भाग्य – Khabar Digital
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा विद्यार्थियों को अनुशासनपूर्वक परिश्रम और पूर्ण समर्पण के साथ शिक्षा प्राप्त करना चाहिये। इससे वे अपने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। अनुशासन के साथ गंभीरतापूर्वक प्राप्त की गई शिक्षा उनके जीवन को संवारने का कार्य करती है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में विद्यार्थियों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिये अनेक सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदत्त सुविधाओं का विद्यार्थी पूरा लाभ लेकर अपने जीवन को सार्थक दिशा देंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शिक्षा जगत से जुड़े सभी व्यक्तियों को शिक्षक दिवस की हार्दिक बधाई दी है।
यह भी पढ़ें – न्यायिक मजिस्ट्रेट से फिरौती मांगने वाले आरोपी को सोहागी पुलिस ने उत्तरप्रदेश से किया गिरफ्तार – Khabar Digital


