P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेश​MP में प्रशासनिक सर्जरी: ​CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, सीधी कलेक्टर...

​MP में प्रशासनिक सर्जरी: ​CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, सीधी कलेक्टर और गुना SP हटाए गए, लापरवाही पर गिरी गाज

सीधी दौरे पर पहुंचे CM ने कलेक्टर और गुना SP को पद से हटाया

खबर डिजिटल/सीधी/गुना/ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार शाम प्रशासनिक मशीनरी में बड़ी सर्जरी करते हुए गुना और सीधी के अधिकारियों को हटा दिया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट संदेश दिया कि मैदानी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और शिकायतों के घेरे में आए अधिकारियों को फील्ड के बजाय मंत्रालय (वल्लभ भवन) में बैठाना ही उचित है। सीएम ने गुना में बहुचर्चित हवालाकांड के बाद पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है और उनकी जगह हितिका वासल को गुना एसपी की कमान सौंपी गई है।

इसके बाद सीधी जिले में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और जनता से प्रशासनिक कामकाज को लेकर सीएम को गंभीर शिकायतें मिलीं थी। मुख्यमंत्री ने तुरंत संज्ञान लेते हुए कलेक्टर स्वरोचित सोमवंशी को हटा दिया। हालांकि अब जिले की कमान किसे मिलेगी इसको लेकर चर्चा में IAS अधिकारी विकास मिश्रा का नाम सामने आ रहा है।

1000424224

​गुना: हवालाकांड ने छीनी एसपी की कुर्सी

​गुना में बहुचर्चित हवालाकांड के बाद पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। मामला गुजरात के एक जीरा कारोबारी से जुड़ा है, जिसकी कार से पुलिस ने 1 करोड़ कैश बरामद किया था। आरोप है कि 20 लाख की रिश्वत लेकर उसे छोड़ दिया गया। मामला तब गरमाया जब गुजरात के एक आईपीएस अधिकारी के हस्तक्षेप के बाद धरनावदा पुलिस ने लिए गए पैसे वापस किए। डीआईजी अमित सांघी की जांच के बाद थाना प्रभारी सहित चार पुलिसकर्मियों को पहले ही निलंबित किया जा चुका था, अब गाज एसपी पर गिरी है।

​सीधी: जनता की शिकायतों पर कलेक्टर और बैंक GM पर कार्रवाई

​मुख्यमंत्री मिर्जापुर से सीधे सीधी पहुंचे थे, जहां उन्हें स्थानीय जनप्रतिनिधियों और जनता से प्रशासनिक कामकाज को लेकर गंभीर शिकायतें मिलीं। मुख्यमंत्री ने त्वरित संज्ञान लेते हुए कलेक्टर स्वरोचित सोमवंशी को हटाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कार्यों में अनियमितता पाए जाने पर सीधी जिला सहकारी बैंक के महाप्रबंधक पीएस धनवाल को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

​जीरो टॉलरेंस का संदेश

​इस कार्रवाई से सीएम ने साफ कर दिया है कि भ्रष्टाचार और जनहित के कार्यों में कोताही बरतने वाले अधिकारियों के लिए सरकार में कोई जगह नहीं है। पुलिस और प्रशासन के शीर्ष पदों पर बैठे अधिकारियों पर यह अब तक की सबसे बड़ी और सख्त कार्रवाई मानी जा रही है।

हितिका वासल को गुना एसपी की कमान

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट