कटनी✍️सौरभ श्रीवास्तव -बिलहरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक की जान बचाकर मानवीय संवेदनशीलता का उदाहरण पेश किया है।दिनांक 12 सितंबर 2025 को चौकी बिलहरी में सूचना प्राप्त हुई कि घुघरा वाटरफॉल में नहाते समय एक युवक पानी के तेज बहाव में डूब गया है। सूचना मिलते ही बिलहरी पुलिस स्टाफ तत्काल मौके पर पहुंचा। वहां पानी के अंदर पत्थर की दत्ती (गुफा) से मदद की आवाजें आ रही थीं।पुलिस स्टाफ ने तत्काल FRV वाहन से रस्सा मंगवाया और स्थानीय लोगों की मदद से रस्से के सहारे बड़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। बाहर आने पर युवक ने अपना नाम कमलेश कोल पिता हल्के कोल उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम पिपरिया परौहा, चौकी बिलहरी बताया।पुलिस की तत्परता और स्थानीय लोगों के सहयोग से कमलेश कोल की जान बचाई जा सकी। ग्रामीणों ने बिलहरी पुलिस के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की है।
घुघरा वाटरफॉल में डूब रहे युवक की बिलहरी पुलिस ने बचाई जान, सराहनीय कार्य
सम्बंधित ख़बरें


