Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशक्या Datia सीट से वापसी करेंगे Narottam Mishra? उपचुनाव से पहले BJP...

क्या Datia सीट से वापसी करेंगे Narottam Mishra? उपचुनाव से पहले BJP हुई एक्टिव

मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा सीट एक बार फिर राजनीतिक चर्चा का केंद्र बन गई है. कांग्रेस विधायक Rajendra Bharti के अयोग्य घोषित होने के बाद यहां उपचुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश मिलने के बाद जिला प्रशासन ने चुनाव प्रक्रिया शुरू कर दी है. हालांकि मतदान की तारीखों का अभी आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं.

दतिया सीट पर हलचल तेज

दतिया सीट को प्रदेश की सबसे हाईप्रोफाइल सीटों में गिना जाता है. इसकी सबसे बड़ी वजह कांग्रेस के राजेंद्र भारती और भाजपा के वरिष्ठ नेता Narottam Mishra के बीच लंबे समय से चली आ रही राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता है. 2023 विधानसभा चुनाव में राजेंद्र भारती ने नरोत्तम मिश्रा को हराकर बड़ी जीत दर्ज की थी. उस चुनाव में भारती को 88 हजार से ज्यादा वोट मिले थे, जबकि नरोत्तम मिश्रा करीब 81 हजार वोट हासिल कर पाए थे. हार के बाद नरोत्तम मिश्रा काफी चर्चा में रहे थे और उनका एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने कहा था कि “मैं लौटकर आउंगा.”

राजेंद्र भारती की सदस्यता समाप्त

अब जब राजेंद्र भारती की सदस्यता समाप्त हो चुकी है और वे आगामी चुनाव नहीं लड़ पाएंगे, तब यह सीट भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए बेहद अहम मानी जा रही है. राजनीतिक हलकों में माना जा रहा है कि नरोत्तम मिश्रा इस सीट से वापसी की तैयारी में जुट चुके हैं. वे लगातार क्षेत्र में सक्रिय दिखाई दे रहे हैं और स्थानीय राजनीति में उनकी गतिविधियां बढ़ गई हैं. उधर दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की जांच प्रक्रिया में शामिल होने के लिए बुलाया है. 19 मई को जिला कलेक्ट्रेट में मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिंग की जाएगी. जिले में लगभग 291 मतदान केंद्र बनाए जाने हैं, जिनके लिए बड़ी संख्या में मशीनों का परीक्षण होगा. इस प्रक्रिया में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के इंजीनियर भी मौजूद रहेंगे. प्रशासन ने राजनीतिक दलों से अपने अधिकृत प्रतिनिधियों की जानकारी और दस्तावेज समय पर जमा कराने को कहा है, ताकि चुनाव प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई जा सके. दतिया उपचुनाव को लेकर अब प्रदेश के बड़े नेताओं की नजरें भी इस सीट पर टिक गई हैं और आने वाले दिनों में यहां सियासी गतिविधियां और तेज होने की संभावना है.

यह भी पढ़ें- हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई

यह भी पढ़ें- MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा

यह भी पढ़ें- इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

यह भी पढें- New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट