P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशजर्जर पानी की टंकी हटाई, बड़ा हादसा टला

जर्जर पानी की टंकी हटाई, बड़ा हादसा टला

सिवनी/राकेश यादव। शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल बडोल परिसर में वर्षों से खड़ी जर्जर और खतरनाक स्थिति में पहुंच चुकी पानी की टंकी को आखिरकार हटा दिया गया। लंबे समय तक से ग्रामीणों, अभिभावकों एवं विद्यालय प्रबंधन द्वारा इस गंभीर समस्या को लेकर ग्राम पंचायत बडोल को लगातार शिकायतें की जा रही थीं। टंकी की जर्जर हालत के कारण कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई थी, जिससे छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर सभी चिंतित थे।

मामले की गंभीरता को समझते हुए ग्राम पंचायत ने त्वरित पहल की। सरपंच सियावती भूरा पहलवान, उपसरपंच धन्नू बघेल, सचिव सुखलाल जघेला सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में सुरक्षा व्यवस्था के साथ टंकी को गिराने की कार्रवाई की गई।

ग्रामीणों ने बताया कि टंकी काफी पुरानी हो चुकी थी और उसमें दरारें आ गई थीं, जिससे वह किसी भी समय गिर सकती थी। विद्यालय परिसर में बड़ी संख्या में बच्चों की मौजूदगी को देखते हुए यह खतरा और भी बढ़ गया था।

टंकी हटाए जाने के बाद विद्यालय प्रबंधन, छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत के इस सराहनीय कदम की प्रशंसा करते हुए कहा कि समय रहते कार्रवाई कर एक संभावित बड़े हादसे को टाल दिया गया है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि भविष्य में ऐसी जर्जर संरचनाओं का समय-समय पर निरीक्षण कर उन्हें हटाने या सुधारने की व्यवस्था की जाए, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।

अक्षय तृतीया पर सबसे बड़ा दान क्या है, प्रेमानंद महाराज ने बताया खास रहस्य

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट