P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशडिंडौरी नगर परिषद ने 'मेगा सेल' पर बोला धावा…पर्यावरण संरक्षण की ओर...

डिंडौरी नगर परिषद ने ‘मेगा सेल’ पर बोला धावा…पर्यावरण संरक्षण की ओर कड़ा कदम

भारी मात्रा में प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त

डिंडौरी/शैलेश नामदेव/खबर डिजिटल/ डिंडौरी शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को दोहराते हुए डिंडौरी नगर परिषद इन दिनों एक्शन मोड में है। मंगलवार को नगर परिषद की टीम ने वार्ड क्रमांक 6 में आयोजित ‘मेगा सेल’ में औचक निरीक्षण कर प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। इस कार्रवाई से व्यापारियों और मिलावटखोरों में हड़कंप मच गया है।

17 किलो पॉलीथिन और जुर्माना
​मुख्य नगरपालिका अधिकारी (CMO) अमित तिवारी के निर्देशन में टीम ने वार्ड 6 स्थित मेगा सेल के स्टालों की सघन जांच की। जांच के दौरान भारी मात्रा में प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग पाया गया। मौके से लगभग 17 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की गई। नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित पक्षों के विरुद्ध 1900 रुपये का चालान काटा गया और भविष्य के लिए सख्त चेतावनी दी गई।

​CMO अमित तिवारी ने दी जानकारी
​CMO अमित तिवारी ने मीडिया से चर्चा करते हुए स्पष्ट किया कि शासन के निर्देशानुसार पर्यावरण की रक्षा के लिए पॉलीथिन के भंडारण, उपयोग और बिक्री पर पूर्णतः रोक है। उन्होंने कहा, “यह कार्रवाई केवल एक शुरुआत है। आने वाले दिनों में शहर के अन्य हिस्सों में भी इसी तरह की निरंतर और कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

​आम जनता और व्यापारियों से अपील
​नगर परिषद ने इस अभियान की सफलता के लिए जनता की भागीदारी को अनिवार्य बताया है। प्रशासन ने निम्नलिखित बिंदुओं पर सहयोग मांगा है:
​विकल्प चुनें: कपड़े या जूट के थैलों का उपयोग करें।
​भंडारण से बचें: व्यापारी किसी भी स्थिति में प्रतिबंधित प्लास्टिक का स्टॉक न रखें।
​जागरूकता: पर्यावरण हितैषी विकल्पों को अपनाकर शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में मदद करें।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट