P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशग्वालियरकुत्ते का बना आधार कार्ड फर्जी: कलेक्टर ने सख्त कार्रवाई के दिए...

कुत्ते का बना आधार कार्ड फर्जी: कलेक्टर ने सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

ग्वालियर के डबरा में कुत्ते का बना आधार कार्ड फर्जी

भोपाल/ खबर डिजिटल/ ग्वालियर के डबरा में कुत्ते का बना आधार कार्ड फर्जी बताया जा रहा है। ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान ने फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने डॉग की फोटो लगा हुआ गलत आधार कार्ड मामले में कहा कि पोर्टल की जांच करने पर पाया गया कि इस तरह का कोई भी आधार कार्ड पोर्टल पर अंकित नहीं है। यह ख़बर पूरी तरह निराधार एवं असत्य है। साथ ही कलेक्टर द्वारा संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया है कि इस तरह के फर्जी आधार कार्ड बनाने के कार्य की जांच करे और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करें।

यह भी पढ़ें – MP की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था: ग्रामीणों ने चद्दर में लपेटकर 5 किमी पैदल चलकर महिला को पहुंचाया अस्पताल – Khabar Digital

बता दें कि ग्वालियर से सोशल मीडिया पर एक कुत्ते का आधार कार्ड वायरल हो रहा था। आधार कार्ड में कुत्ते का नाम टोमी जैसवाल लिखा है। वहीं टोमी जैसवाल का जन्मतिथि 25 दिसंबर 2010 लिखी हुई है। इसके अलावा जेंडर में हिंदी में कुत्ता और इंग्लिश में डॉग लिखा हुआ है। आधार नंबर 070001051580 जारी हुआ है। कार्ड के पिछले हिस्से में पता पर पालकर्ता कैलाश जैसवाल, वार्ड नंबर 01, सिमरिया ताल, डबरा, ग्वालियर, मध्य प्रदेश (475110) लिखा है। जो रविवार की शाम से ही वायरल हो रहा है। जिसे अब ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान ने निराधार एवं असत्य बताया है।

यह भी पढ़ें – आज का राशिफल: 1 सितंबर 2025, जानिए क्या कहता है, आपका राशि – Khabar Digital

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट