कटनी खबर डिजिटल न्यूज़– जिला प्रशासन के संयुक्त जांच दल द्वारा कार्रवाइयों का सिलसिला सतत् जारी*कांटी के मारूति वेयरहाउस से 5,070 बोरियों में मिली 2 हजार 28 क्विंटल अवैध धानमंडी अधिनियम के तहत लगा करीब ढाई लाख रुपए का जुर्मानाबाकल के समर्थ ट्रेडर्स में भंडारित 1,500 क्विंटल धान की निकासी पर रोककटनी। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने से पहले ही कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देशों पर जिला प्रशासन दलालों, व्यापारियों और बिचौलियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कर रहा है। मजबूत सूचना तंत्र और सुदृढ़ निगरानी के आधार पर संयुक्त जांच दल द्वारा लगातार छापेमारी और निरीक्षण किए जा रहे हैं।इसी क्रम में विजयराघवगढ़ के ग्राम कांटी स्थित मारूति वेयरहाउस के खुले परिसर और समीप के छोटे गोदाम से 5,070 बोरियों में भंडारित 2,028 क्विंटल अवैध धान पाया गया। मंडी अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार वेयरहाउस पर करीब 2 लाख 49 हजार 444 रुपए का जुर्माना लगाया गया है।राजस्व, कृषि, खाद्य विभाग और कृषि उपज मंडी की संयुक्त टीम ने वेयरहाउस का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संचालक कमल साहू आवश्यक अभिलेख—जैसे बी-1 खसरा, गिरदावरी, आधारकार्ड और सिकमी पट्टा—प्रस्तुत नहीं कर सके। मौके पर केवल कृषकों के पंजीयन की फोटोकॉपी मिली।विवेचना में पाया गया कि खरीदी प्रारंभ होने से पहले ही वेयरहाउस में धान भंडारित था तथा कृषि उपज की पहचान बनाए रखने से संबंधित नियमों का उल्लंघन किया गया है। इससे धान का अवैध भंडारण सिद्ध हुआ।मंडी अधिनियम की धारा 19(4) के अनुसार वास्तविक वजन 2,028 क्विंटल पर 2,49,444 रुपए दान्डिक शुल्क के रूप में सात दिनों में जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं। राशि जमा न करने पर भू-राजस्व की तरह वसूली होगी।बाकल में धान निकासी पर रोकसंयुक्त जांच दल ने बाकल स्थित समर्थ ट्रेडर्स के गोदाम का निरीक्षण किया, जहाँ लगभग 1,500 क्विंटल धान भंडारित मिला। कलेक्टर श्री तिवारी द्वारा व्यापारियों द्वारा क्रय कर भंडारित धान की निकासी पर 20 जनवरी तक प्रतिबंध लगाया गया है। गोदाम संचालक शैलेन्द्र जैन को निकासी रोकने के निर्देश दिए गए।निरीक्षण दल में नायब तहसीलदार आकाशदीप नामदेव, सहायक आपूर्ति अधिकारी पियूष शुक्ला, मंडी निरीक्षक प्रशांत मौर्य एवं सुधीर त्रिपाठी शामिल रहे।
जिला प्रशासन की अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई — कांटी वेयरहाउस से 2,028 क्विंटल धान जब्त, ढाई लाख का जुर्माना; बाकल में 1,500 क्विंटल धान की निकासी पर रोक
सम्बंधित ख़बरें


