P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशRewa News : क्रीड़ा अधिकारी डॉ. श्रावण कुमार मौर्य को सफलता… राष्ट्रीय...

Rewa News : क्रीड़ा अधिकारी डॉ. श्रावण कुमार मौर्य को सफलता… राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए चयन

शा. स्वामी विवेकानद महाविद्यालय में हैं क्रीड़ा अधिकारी

रीवा/अरविन्द तिवारी/खबर डिजिटल/ शासकीय स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय, त्यौंथर के क्रीड़ा अधिकारी डॉ. श्रावण कुमार मौर्य का चयन ‘अखिल भारतीय सिविल सेवा एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2025-26’ के लिए मध्य प्रदेश की टीम में हुआ है। यह प्रतियोगिता बिहार के पटना स्थित पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 13 से 15 दिसंबर 2025 तक आयोजित की जाएगी।

खेल और युवा कल्याण विभाग ने जारी की सूची
संचालनालय खेल और युवा कल्याण विभाग, मध्य प्रदेश द्वारा जारी सूची के अनुसार, डॉ. मौर्य का चयन पुरुष वेटरन (40-50 वर्ष) आयु वर्ग में किया गया है। वे इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लांग जम्प (ऊंची कूद ) और डिस्कस थ्रो स्पर्धाओं में अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। चयन सूची में उनका नाम आठवें स्थान पर अंकित है।

10 दिसंबर को पटना के लिए होंगे रवाना
डॉ. मौर्य उच्च शिक्षा विभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए टीम के साथ 10 दिसंबर को पटना के लिए रवाना होंगे। उनकी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य, समस्त स्टाफ और छात्रों ने हर्ष व्यक्त करते हुए प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने की कामना की है। महाविद्यालय परिवार का कहना है कि यह चयन न केवल संस्था के लिए बल्कि पूरे विंध्य क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट