P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशइंदौर में तेजाजी नगर के पटेल मार्केट में भीषण आग, तीन दुकानें...

इंदौर में तेजाजी नगर के पटेल मार्केट में भीषण आग, तीन दुकानें खाक, 30 हजार लीटर पानी से बुझी लपटें

तेजाजी नगर में अग्निकांड

खबर डिजिटल/इंदौर। शहर के तेजाजी नगर मुख्य मार्ग स्थित पटेल मार्केट में शनिवार सुबह आग लगने से हड़कंप मच गया। एक रेस्टोरेंट से शुरू हुई इस आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और पास स्थित मेडिकल स्टोर व क्लिनिक को अपनी चपेट में ले लिया। धुएं का काला गुबार इतना घना था कि काफी दूर से ही आसमान में दिखाई दे रहा था। सूचना मिलने के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति पर नियंत्रण पाया।

​रेस्टोरेंट से उठी लपटों ने मेडिकल और क्लिनिक को घेरा

​प्रत्यक्षदर्शियों और दुकानदारों के अनुसार, आग की शुरुआत सुबह करीब 11:00 बजे मनदीप राठौर के गणेश रेस्टोरेंट (एवरफ्रेश) से हुई, जो उस वक्त बंद था। बंद दुकान के भीतर भड़की आग ने तेजी पकड़ी और बगल में स्थित प्रशांत संते के प्रंजाल मेडिकल स्टोर तथा डॉ. आशीष राठौर के संजीवनी क्लिनिक तक फैल गई। आग इतनी तेज थी कि दुकानदारों को सामान निकालने तक का मौका नहीं मिला।

​फायर ब्रिगेड की मशक्कत

​फायर कंट्रोल रूम को घटना की सूचना सुबह 11:21 बजे मिली। इसके तुरंत बाद फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां और 4 पानी के टैंकर मौके पर पहुंचे। दमकलकर्मियों ने लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। आग बुझाने में करीब 30,000 लीटर पानी का उपयोग किया गया। हालांकि, इस दौरान व्यापारियों ने फायर ब्रिगेड के देरी से पहुंचने का आरोप भी लगाया है।

​शार्ट सर्किट की आशंका, भारी नुकसान

​तेजाजी नगर थाना प्रभारी देवेंद्र मरकाम ने बताया कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है, जो एक बड़ी राहत है। हालांकि, तीनों दुकानों में रखा कीमती सामान, दवाइयां और उपकरण जलकर राख हो गए हैं, जिससे लाखों का नुकसान हुआ है। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है, लेकिन पुलिस और प्रशासन द्वारा विस्तृत जांच की जा रही है।

​इलाके में मची अफरा-तफरी

​आग लगने के बाद तेजाजी नगर रोड पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने दोनों तरफ का रास्ता कुछ समय के लिए रोक दिया था। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और राहगीर वहां जमा हो गए, जिनमें से कई लोग घटना का वीडियो बनाते नजर आए। करीब एक घंटे बाद जब आग बुझी, तब जाकर यातायात सामान्य हो सका।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट