P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशझिरिया टोल प्लाजा पर तानाशाही और अवैध वसूली: ट्रक चालकों ने सड़क...

झिरिया टोल प्लाजा पर तानाशाही और अवैध वसूली: ट्रक चालकों ने सड़क पर लगाया जाम

रीवा/अरविन्द तिवारी/खबर डिजिटल। मध्यप्रदेश के रीवा जिले का झिरिया टोल प्लाजा एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गया है। बीती रात लगभग 2 बजे कई ट्रक चालकों ने अवैध वसूली और कर्मचारियों की दबंगई के खिलाफ सड़क पर अपने वाहन तिरछा खड़ा कर जाम लगा दिया। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ और कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।

चालकों का आरोप – अंडरलोड वाहनों को भी ओवरलोड बताकर वसूली

ट्रक ड्राइवर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि टोल कर्मचारियों की मनमानी अब चरम पर है। यहां पर अंडरलोड (कम वजन) वाहन को भी जानबूझकर ओवरलोड बताकर रोका जाता है और चालकों से 300 से 500 रुपये तक की जबरन वसूली की जाती है। जो चालक पैसे दे देता है, उसका वाहन तुरंत छोड़ दिया जाता है, जबकि इंकार करने वालों के मोबाइल और वाहन के कागजात तक रख लिए जाते हैं और काटा कराने की धमकी दी जाती है।

यह भी पढ़ें – इंजीनियरिंग डे: सीएम डॉ.मोहन यादव ने क्यों कहा भगवान हनुमान के समान हैं इंजीनियर? – Khabar Digital

महीनों से चल रहा है अवैध कारोबार

ट्रक ड्राइवरों ने आरोप लगाया कि यह धंधा लंबे समय से लगातार चल रहा है। आए दिन टोल प्लाजा पर छोटे-बड़े विवाद होते रहते हैं, लेकिन प्रशासन और परिवहन विभाग की चुप्पी ने कर्मचारियों के हौसले बुलंद कर रखे हैं। चालकों का कहना है कि टोल का असली उद्देश्य सरकार के राजस्व की वसूली है, लेकिन यहां व्यक्तिगत स्वार्थ साधे जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें –Modi @75: गाँधी मार्ग पर चलते नरेन्द्र मोदी – Khabar Digital

नियमों की खुलेआम धज्जियां

गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा जारी नियमों के अनुसार किसी भी वाहन को टोल बूथ पर 10 सेकंड से अधिक रोका नहीं जा सकता। यदि ऐसा होता है तो वाहन को बिना शुल्क दिए आगे बढ़ने की अनुमति है। इसके अलावा कतार कभी भी 100 मीटर से लंबी नहीं होनी चाहिए। लेकिन झिरिया टोल प्लाजा पर इन नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। यहां वाहनों को मिनटों नहीं बल्कि घंटों तक रोककर खड़ा कर दिया जाता है, जिससे एंबुलेंस जैसे आपातकालीन वाहनों तक को बाधा का सामना करना पड़ता है।

यह भी पढ़ें – अलीराजपुर जिले का नाम अब ‘आलीराजपुर’ – Khabar Digital

प्रशासन पर सवाल

जनता और ट्रक ड्राइवरों ने अब जिला प्रशासन और परिवहन विभाग से सीधा सवाल कर रही है – आखिर इतने लंबे समय से झिरिया टोल प्लाजा पर चल रही अवैध वसूली और तानाशाही पर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही? लोगों की मांग है कि तुरंत जांच दल गठित कर पूरे मामले की जांच की जाए और दोषी कर्मचारियों पर कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि टोल का उद्देश्य जनता को सुविधा देना साबित हो, न कि उन्हें प्रताड़ित करना।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट