त्योंथर रीवा/ अरविन्द तिवारी/ मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर त्यौंथर विधायक के साथ प्रभारी कलेक्टर एसपी एडिशनल एसपी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की हुई बैठक।
त्योंथर में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के एक अधिवेशन दौरे को लेकर प्रभारी कलेक्टर सौरभ सोनबड़े एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान अपर कलेक्टर सपना त्रिपाठी अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक विश्रामगृह त्यौंथर में हुई है आपको बता दें इस दौरान 19 सितंबर 2025 के सीएम के कार्यक्रम को लेकर रोड मैप तैयार किया गया है।
यह भी पढ़ें – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 सितम्बर को करेंगे त्योंथर दौरा, करोड़ों की सौगात देंगे – Khabar Digital
विधायक ने कार्यकर्ताओं से की अपील
विधायक सिद्धार्थ तिवारी ने विधानसभा इलाके में भ्रमण कर लोगों को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के दौरे से क्षेत्र में विकास की नई संभावनाएँ खुलेंगी और जनता की लंबे समय से लंबित मांगों को पूरा किया जाएगा।
मुख्यमंत्री देंगे करोड़ों की सौगात
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कई विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। क्षेत्र की जनता को बुनियादी सुविधाओं, सड़कों, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी योजनाओं की सौगात दी जाएगी।
यह भी पढ़ें – अलीराजपुर जिले का नाम अब ‘आलीराजपुर’ – Khabar Digital


