सबहेड:–शासकीय भूमि पर दुकानें, ओवररेटिंग और अवैध अहाते—प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
कटनी–जिले के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित अंग्रेजी और देसी शराब दुकानों को लेकर स्थानीय नागरिकों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। सुभाष चौक, बरगवां, बस स्टैंड, दुर्गा चौक, एनकेजे, बड़वारा, बहोरीबंद, ढीमरखेड़ा, पान उमरिया, स्लीमनाबाद, रीठी, बरही, विजयराघवगढ़, सिनगौड़ी, विलायत कला और मझिगवां सहित कई इलाकों में शराब दुकानों के संचालन को लेकर अनियमितताओं की शिकायतें सामने आई हैं।सूत्रों के अनुसार, मझिगवां समेत कुछ स्थानों पर शराब दुकानें कथित रूप से शासकीय भूमि पर संचालित हो रही हैं, जबकि संबंधित अभिलेख अन्य व्यक्तियों के नाम पर दर्ज बताए जा रहे हैं। इस मामले में जांच और उचित कार्रवाई की मांग लगातार उठ रही है, लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम सामने नहीं आया है।ठेका चेंज हो गया पर जिले भर मे शराब दुकानों मे मानको का पालन कही पर भी नहीं हो रहा कही पर रेट लिस्ट नहीं टांगी गई ग्रामीणों का आरोप है कि कई दुकानों के आसपास खुलेआम “अहाते” संचालित किए जा रहे हैं, जहां बैठकर शराब पीने की व्यवस्था है, जबकि इस पर प्रतिबंध लागू है। वहीं कटनी नया बस स्टैंड क्षेत्र बस स्टैंड चौकी क्षेत्र के पीछे स्थित कुछ होटलों में भोजनालय के नाम पर शराब परोसे जाने की शिकायत भी सामने आई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन गतिविधियों में शराब दुकानों से जुड़े लोगों की भूमिका हो सकती है और इसमें कमीशन का खेल भी शामिल है।इसके अलावा, ग्राहकों ने आरोप लगाया है कि कई दुकानों पर निर्धारित प्रिंट रेट से अधिक कीमत वसूली जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध रूप से अन्य स्थानों पर शराब उपलब्ध कराए जाने की भी बात सामने आई है। आबकारी विभाग को शिकायतें मिलने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया जा रहा है।स्थानीय नागरिकों के अनुसार, इन दुकानों के आसपास का माहौल लगातार असुरक्षित होता जा रहा है। नशे में धुत लोगों द्वारा झगड़े, चाकूबाजी और चोरी जैसी घटनाओं से आमजन, विशेषकर महिलाओं और स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।घंटाघर क्षेत्र में मंदिर के समीप संचालित एक शराब दुकान को लेकर भी विरोध बढ़ा है। बजरंग दल एवं अन्य संगठनों द्वारा इस संबंध में कलेक्ट्रेट में शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।पूरे मामले को लेकर नागरिकों में आक्रोश व्याप्त है और उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच एवं सख्त कार्रवाई की मांग की है।जिले का आबकारी विभाग अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्यवाही कर रहा है लेकिन शराब की अवैध विक्री और तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही
खबर डिजिटल संवाददाता सौरभ श्रीवास्तव
मो. 9131308097
