”सबहेड:
जल गंगा संवर्धन अभियान (द्वितीय चरण) के तहत बरियारपुर में चला सफाई अभियान
सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी (रीठी)– कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मति हरसिमरन प्रीत कौर के मार्गदर्शन में जल गंगा संवर्धन अभियान (द्वितीय चरण) के अंतर्गत ग्राम बरियारपुर में तालाब स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया।मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद ब्लॉक रीठी द्वारा संचालित इस अभियान में नवांकुर संस्था कायनात जन सहयोग सेवा समिति, बरियारपुर के तत्वावधान में ग्राम के तालाब की साफ-सफाई की गई। अभियान में सेक्टर समिति, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति कुम्हारवारा एवं बरियारपुर के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।सभी सहभागियों ने मिलकर तालाब में फैले कचरे को हटाया और जल स्रोत को स्वच्छ बनाने का संदेश दिया, जिससे बेजुबान पशुओं को भी स्वच्छ पानी उपलब्ध हो सके। इस दौरान घाटों की विशेष सफाई की गई और ग्रामीणों को स्वच्छता एवं जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रम में ब्लॉक समन्वयक जगन सिंह मसराम सहित शेख मुस्ताक, अंगद सिंह, इमाम खान, शंकर सिंह, बिंद्रावन सेन, सुकरत लाल, महगू सिंह, कपिल सिंह, मदन लाल, छोटे लाल, कालू पटेल, सुरेन्द्र, शेख समीम, समीर, राजा सिंह और अर्जुन लाल समेत अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।अंत में कायनात जन सहयोग सेवा समिति के मोहम्मद मुस्तकीम ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई और जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।
