P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशरीवापंचायत सचिव ने की रोजगार सहायक से छेड़छाड़, जिला सीईओ ने दिए...

पंचायत सचिव ने की रोजगार सहायक से छेड़छाड़, जिला सीईओ ने दिए जांच के आदेश!

महिला थाना में मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

रीवा/अरविन्द तिवारी/खबर डिजिटल/ जिले की ग्राम पंचायत नंदना में पंचायत सचिव पर महिला रोजगार सहायक ने छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि सचिव ने उसके साथ रास्ते में अशोभनीय हरकत की। मामले की शिकायत महिला थाना में दर्ज कराई गई है। जिसकी जांच में पुलिस जुटी है, हालांकि सचिव की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

पहले भी छेड़छाड़ कर चुका सचिव
ग्राम पंचायत नंदना के सचिव प्रदीप सिंह पर महिला रोजगार सहायक ने छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता के मुताबिक, वह सचिव के साथ मोटरसाइकिल से रीवा आ रही थी, तभी रास्ते में सचिव ने उसके साथ गलत हरकत की। महिला ने बताया कि आरोपी पहले भी कई बार इस तरह की कोशिश कर चुका है। पीड़िता ने महिला थाना रीवा में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

सीईओ मेहताब सिंह गुर्जर से की शिकायत
सहायक सचिव संघ के सदस्यों के साथ वह जिला पंचायत कार्यालय पहुंची और सीईओ मेहताब सिंह गुर्जर से शिकायत की। जिला सीईओ ने कहा कि मामले की जांच के निर्देश दे दिए गए हैं और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट