खबर डिजिटल न्यूज़रिपोर्टर /कटनी— शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ‘एडवोकेट’ मोनोग्राम लगी एक कार से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि मामले की जांच जारी है।इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या कार पर लगा ‘एडवोकेट’ मोनोग्राम केवल पहचान का प्रतीक था, या फिर कानून प्रवर्तन से बचने के लिए उसका दुरुपयोग किया जा रहा था? पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि जब्त शराब किसकी थी, कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान तक पहुंचाया जाना था।शहर में अवैध शराब कारोबार को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। क्या यह सिर्फ एक खेप थी या इसके पीछे किसी बड़े नेटवर्क की भूमिका है? साथ ही यह सवाल भी उठ रहा है कि यदि ऐसा नेटवर्क सक्रिय है, तो उसे किसका संरक्षण प्राप्त है।फिलहाल पुलिस कार के स्वामित्व, शराब के स्रोत, सप्लाई चेन और संभावित नेटवर्क की गहन जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
एडवोकेट’ मोनोग्राम लगी कार से भारी मात्रा में शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
सम्बंधित ख़बरें
