सौरभ श्रीवास्तव/खबर डिजिटल/कटनी न्यूज़ – पुलिस अधीक्षक कटनी के निर्देश पर अपराधियों पर अंकुश लगाने और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलेभर में लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में थाना एनकेजे पुलिस ने बलवा के 6 फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अप.क्र. 446/25 धारा 191(2), 191(3), 190, 296, 115(2), 351(3) बीएनएस के तहत फरार चल रहे छह आरोपी ग्राम टेढ़ी में अपने घर आए हुए हैं। सूचना पर थाना प्रभारी रुपेन्द्र राजपूत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर थाने लाया गया।सभी आरोपी आदतन अपराधी प्रवृत्ति के हैं, जिनके कारण क्षेत्र में भय और आक्रोश व्याप्त था। शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए उन्हें एसडीएम न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को अंतिम बाउंड ओवर कराया गया।गिरफ्तार आरोपी: संजू लुनिया पिता कल्लू लुनिया (23 वर्ष) निवासी गुबराधरी आशीष लुनिया पिता शिवचरण लुनिया (22 वर्ष) निवासी टेढ़ी सोहन लुनिया पिता कल्लू प्रसाद लुनिया (22 वर्ष) निवासी गुबराधरी संजय लुनिया पिता कल्लू लुनिया (24 वर्ष) निवासी गुबराधरी सौरभ उर्फ अत्तु लुनिया पिता कल्लू लुनिया (25 वर्ष) निवासी गुबराधरी कल्लू प्रसाद लुनिया पिता चूरामन लुनिया (52 वर्ष) निवासी गुबराधरीपुलिस टीम की सराहनीय भूमिका:थाना प्रभारी उपनिरीक्षक रुपेन्द्र राजपूत, सउनि सहपाल परतेती, प्र.आर. 198 आशीष शुक्ला, प्र.आर. रमेश सिंह, आर. 504 विजय राणा, आर. 122 राजेश काछी।
एनकेजे पुलिस की बड़ी कार्रवाई – बलवा के छह फरार आरोपी गिरफ्तार, सभी आदतन अपराधियों को किया गया बाउंड ओवर
सम्बंधित ख़बरें


